यूपी में एक शख्स के पेट से निकले 63 स्टील के चम्मच, यहां जानिए कैसे पेट से निकले चम्मच

वैसे इस दुनिया में कई ऐसे मामले हैं, जिन्हें सुनने के बाद हम हैरान हो जाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताएंगे जिससे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। बता दे आपको कि ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद का है। जहां एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने मरीज के पेट से एक नहीं बल्कि एक के बाद एक 63 स्टील कि चम्मच निकाली है।
यह मामला 1 मंसूरपुर क्षेत्र के गांव बोपाडा निवासी विजय का है। विजय नशे का आदी है। जिसकी वजह से विजय के परिजनों ने उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। वहीं पर उसकी तबीयत बिगड़ी तो विजय के परिजनों ने उसको मुजफ्फरनगर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। जहां डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन किया तो उसके पेट से 63 स्टील कि चम्मच निकली। यह सब देख वहां मौजूद मेडिकल स्टाफ के भी होश उड़ गए क्योंकि ऐसा उन्होंने भी पहली बार ही देखा था।
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर एक इंसान के पेट में इतनी सारी चम्मच कैसे गई। सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, लोगों ने बताया है कि नशा मुक्ति केंद्र में मरीज विजय को जबरन चम्मच खिलाई जाती थी।