मोरबी पुल हादसे मामले में 9 लोगों को किया गया गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश जारी

 | 
I

गुजरात में मोरबी पुल ढहने के मामले में रखरखाव करने वाली 'ओरेवा कंपनी' के अधिकारियों, पुल की मरम्मत करने वाली कंपनी, टिकट बेचने वालों और सुरक्षाकर्मियों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आईजी अशोक यादव ने बताया कि उक्त आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

 

आईजी यादव ने बताया, "हमने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद नौ लोगों को गिरफ्तार कियागिरफ्तार किए गए लोगों में ओरेवा कंपनी के मैनेजर और टिकट क्लर्क शामिल हैं।" उन्होंने कहा, "जब भी हमें सबूत मिलेंगे, पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। हमने घटना से संबंधित एक विशेष जांच दल का भी गठन किया है।"

 

आईजी ने आगे कहा, "मोरबी में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, हम अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। हमने सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान में मदद की।"

 

पीएम मोदी अभी भी हैं गुजरात में

 

उधर दो दिन के गुजरात दौरे पर पहुनचे प्रधानमंत्री नरेंद्र आज आखिरी दिन होने के बावजूद भी इसी कारण दिल्ली नहीं लौट सके। शाज्ञ को प्रधानमंत्री ने गांधीनगर स्थित राज्यपाल भवन में मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के साथ साथ उच्चाधिकारियों के साथ बैठक मामले की विस्तृत जानकारी ली। पीएम मोदी ने कहा, "गुजरात सरकार कल से राहत और बचाव अभियान चला रही है। केंद्र भी राज्य सरकार को हर संभव मदद कर रहा है।"

 

सूत्रों के अनुसार, "भारतीय सेना एचएडीआर (मानवीय सहायता और आपदा राहत) के लिए नागरिक प्रशासन और अन्य सभी एजेंसियों की सहायता के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, ताकि जानमाल की हानि को रोका जा सके, बचे हुए लोगों का इलाज किया जा सके और शेष शवों को तलाशी अभियान के हिस्से के रूप में पुनः प्राप्त किया जा सके।"

 

रविवार को मोरबी मच्छु नदी पर पुल के गिरने से 134 से अधिक लोगों की मौत हो गई और लगभग 100 लोग घायल हो गए। गुजरात पुलिस ने पुल ढहने की घटना में आईपीसी की धारा 304 और 308 (गैर इरादतन हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। गुजरात सरकार ने पुल गिरने की घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है।