आलिया और रणबीर ने बताया अपनी बच्ची का नाम, जानिए किस पर रखा है उन्होंने बेटी का नाम

हाल ही में एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पेरेंट्स बने है। दोनो को एक प्यारी से बेटी हुई है। जिसके बाद से कपूर खानदान और भट्ट खानदान में खुशियां ही खुशियां आई हैं। बेटी के जन्म के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी छोटी बच्ची को लेकर अस्पताल से घर पहुंच गए है। इस दौरान रणबीर-आलिया बेहद ही खुश नजर आ रहे थे। एक्टर रणबीर कपूर ने बहुत प्यार से अपनी प्रिंसेस को गोद में लिए हुए थे। तो वही अब खबरें आ रही हैं कि दोनों ने अपनी बेटी का नाम भी फाइनल कर लिया है।
बता दे आपको की एक मीडिया रिपोर्ट से पता चला है की रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी बेटी का नाम फाइनल कर लिया है। बेटी का नाम एक्टर ऋषि कपूर के नाम से कनेक्शन रखता है। दोनों ही newly पेरेंट्स ने नाम से जोड़कर बेटी का नाम रखने के ट्रेंड को नहीं फॉलो किया है। इसलिए उन्होंने अपनी बेटी का नाम दादाजी ऋषि कपूर के नाम पर होगा।
कहा जा रहा है, भट्ट और कपूर खानदान ने मिलकर बच्ची का नाम फाइनल कर लिया है। जब नीतू कपूर को अपने बेटे और बहू के पिता के नाम से मिला जुला नाम अपनी बेटी का रखने का सोचा है, वह यह जानकर भावुक हो गईं। लेकिन अभी भी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस इंतजार कर रहे हैं कि उनके चहेते स्टार्स नाम कब दुनिया को बताएंगे।
वहीं अगर इन न्यू पेरेंट्स की बात करें तो दोनों फिलहाल अपने पैरंटहुड को एन्जॉय करने में लगे हुए है। हाल ही में आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें उन्होंने अपने हाथों में एक कॉफी मग पकड़ा हुआ है। उस कप के ऊपर 'Mama' लिखा हुआ था।