केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक, खुद को सांसद का PA बताने वाला युवक गिरफ्तार, जाने क्या है पूरा मामला..

 | 
O

देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन दिनों महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के दौरे पर है। वहां उनकी सुरक्षा में बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। मुंबई दौरे के दौरान एक अनजान शख्स घंटों तक अमित शाह के इर्द-गिर्द घूमता रहा। ध्यान देने वाले बात यह है कि वह शख्स खुद को आंध्र प्रदेश के सांसद का पीए बताता रहा। और काफी लंबे समय तक अमित शाह के आस पास ही घूमता रहा। अमित शाह मुंबई के दो दिवसीय दौरे के दौरान सोमवार को शहर के प्रमुख गणेश पंडाल लालबागचा राजा गए और वहां गजांन्द की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

युवक को पुलिस ने दबोचा

उस अनजान शख्स पर जब शक हुआ तो मंत्रालय के एक अधिकारी ने मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने पूछताछ के दौरान उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया और गिरिगांव कोर्ट में पेश किया। उसके बाद युवक को पांच दिन की हिरासत में भेज दिया गया है। हालाकि की पुलिस और कोर्ट को अभी भी कई सवालों के जवाब उस सख्स से जानने बाकी हैं। किसको लेकर आज यानी 8 सितंबर को मुंबई पुलिस शख्स से पूछताछ करेगी। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम हेमंत पवार है और वह धुले का निवासी है।

 

मुंबई में शिंदे और फडणवीस से मिले शाह

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुंबई दौरे पर अमित शाह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर भी गए। शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार बनने के बाद शाह पहली बार मुंबई पहुंचे थे। इस दौरे के दौरान अमित शाह ने पवई में नाइक चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से स्थापित एएम नाइक स्कूल का उद्घाटन भी किया।