पहली बार बिहार में लोग पिएंगे बाढ़ का पानी, साल भर लोगों के लिए उपलब्ध रहेगा यह पानी

 | 
I

भारत के बिहार में कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां पानी कि कमी हमेशा बनी रहती है। बहुत बार बाढ़ के आने से दिक्कत होती है तो कई बार बारिश नहीं होने के कारण। दोनों ही परिस्थितियों में बिहार कि जनता को हमेशा पानी कि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्ही चीज़ों को देखकर बिहार के मुख्यमंत्री ने 'हर घर गंगाजल' नाम से एक प्रोजेक्ट लॉन्च किया था। बता दे आपको कि ये सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट भी है। बिहार के सीएम ने इस योजना को जल्द ही लागू करने के लिए कहा है। इस परियोजना से लोगो को पानी के लिए होने वाली समस्या में काफी ज्यादा आराम मिल जायेगा।

भारत में यह पहली पहली परियोजना शुरू की गई है।  इस परियोजना कि मदद से बाढ़ के पानी को संग्रहित किया जाएगा। जिससे बाद में फिल्टर कर पीने योग्य बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को इंजीनियरिंग की दिग्गज कंपनी मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कर रही है। इसके अलावा जल संसाधन विकास एवं IPRD मंत्री संजय कुमार झा भी इस परियोजना में महत्वपूर्ण भूम्का निभा रहे हैं।

बता दे आपको कि यह गंगाजल आपूर्ति योजना के अंतर्गत निर्धारित शहरों को 135 लीटर प्रति दिन प्रति व्यक्ति की दर से पानी कि आपूर्ति की जाएगी। पहले चरण में धार्मिक जगहों को शामिल किया गया है। यह परियोजना सुनने के बाद लोगो में काफी ज्यादा उत्साह है।