ईशा अंबानी-आनंद पीरामल बने जुड़वां बच्चों के माता-पिता

मुकेश अंबानी के परिवार ने कहा हैं कि मुकेश अंबानी कि बेटी ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल आज दो बच्चों के माता–पिता बन गए है। ईशा और आनंद ने अपने जुड़वा बच्चों - एक लड़का और एक लड़की - का स्वागत किया है। उन्होंने इनका नाम आदिया और कृष्णा रखा है।
मीडिया से यह कहा गया, "हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे बच्चे ईशा और आनंद को 19 नवंबर 2022 को जुड़वा बच्चों का आशीर्वाद मिला है। ईशा और बच्चे, बच्ची आदिया और बेबी बॉय कृष्णा सब अच्छे है।"
इसके साथ ही कहा है, "हम आदिया, कृष्णा, ईशा और आनंद के लिए उनके जीवन के इस सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव पर आप सभी का आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।"
बता दे आपको कि रिलायंस कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी कि बेटी ईशा अंबानी और उद्योगपति अजय पीरामल और स्वाति पीरामल के बेटे आनंद पीरामल की शादी 2018 में मुंबई में हुई थी। उनकी शादी में बॉलीवुड, राजनीति और व्यापार जगत से कई ए-लिस्टर्स लोग शामिल हुए थे।
मुकेश अंबानी ने अपनी बेटी ईशा अंबानी को इस साल अगस्त में रिलायंस समूह के खुदरा व्यापार के नेता के रूप में चुना है। तो वहीं, मुकेश अंबानी ने अपने सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी को अपने नए एनर्जी बिजनेस के लीडर के तौर पर चूज किया है।
मुकेश अंबानी ने कहा, "आकाश और ईशा ने जियो और रिटेल में नेतृत्व की भूमिकाएं निभाई हैं। वे शुरू से ही हमारे उपभोक्ता कारोबार में जोश के साथ शामिल रहे हैं।" "अनंत हमारे नए ऊर्जा व्यवसाय में भी बड़े जोश के साथ शामिल हुए हैं। वास्तव में, वह अपना अधिकांश समय जामनगर में बिता रहे हैं।"
कहा जाता है कि रिलायंस कंपनी के तीनों बिजनेस का आकार लगभग बराबर है।