जान्ह्वी कपूर ने किया बॉलीवुड दिवा रेखा के गाने पर मन मोह लेने वाला डांस, वीडियो में दिखी रेखा की झलक

 | 
I

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्ह्वी कपूर अपने स्टाइल और लुक्स के लिए काफी मशहूर है और यहीं कारण है कि लोगों को उनकी मूवीज में उनका काम काफी पसंद आता है। जान्ह्वी ने अबतक कई मूवीज की है और वो बॉलीवुड में धीरे धीरे अपनी खास जगह बना रही है। दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी जी की सुपुत्री जान्ह्वी ने अपने करियर की शुरुआत धड़क मूवी से की और फिर वो बॉलीवुड में मूवीज और आइटम सॉन्ग को भी बखूबी काम करने लगीं और आज उनकी एक खास पहचान बन गयी है।

हाल ही में जान्ह्वी ने एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया कि मानों सब लोग चौंक गए। जान्ह्वी ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट से रेखा जी की गाने "दिल चीज़ है क्या जान भी लीजिए" गाने पर जमकर डांस किया। इसके साथ ही जाह्नवी ने अपने कई फोटोज भी शेयर किए हैं जिसमें उन्होंने अपनी पहली तस्वीर में बॉक्सिंग ग्लव्स के साथ हैं। दो तस्वीरों में उनका ग्लैमरस अवतार दिख रहा है। गाड़ी में उनकी एक क्लिप और एक फोटो भी है। साथ में उनकी बहन खुशी की भी तस्वीर है।

इस वीडियो में जाह्नवी ने उमराव जान के गाने में ज़बरदस्त डांस कर रेखा जी की झलक दिखा दी। जान्ह्वी के इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमैंट्स किये। सोशल मीडिया पर जान्ह्वी के कई सारे फैंस है और वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है अपने फैंस के लिए वो हमेशा कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती है।