राम चरण पत्नी के साथ निकले सैर-सपाटे पर, ड्राइविंग के बाद हाफ फ्राई बनाते हुए आए नजर

 | 
I

साउथ के सुपरस्टार राम चरण आए दिन मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। वह अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने जबरदस्त लुक और फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। इन दिनों राम चरण तंजानिया की यात्रा पर हैं। आपको बता दें कि राम चरण सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और वह अपनी हॉली डे की तस्वीरें लगातार फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया ह, इसमें वह अफ्रीकी प्रांत में ड्राइविंग का मजा उठाते नजर आ रहे हैं। एक्टर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


बता दें कि राम चरण अपने परिवार के साथ तंजानिया की यात्रा पर घूमने निकले हैं। राम चरण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इस साझा किए गए वीडियो में राम चरण अपनी पत्नी उपासना कोनिडेला के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राम चरण ओपन जीप की सवारी कर रहे हैं। इसके अलावा वह वहां कुकिंग करते हुए भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में राम चरण को ओपन एरिया में हाफ फ्राई बनाते हुए देखा जा सकता है।


इस वीडियो में राम चरण का लुक भी काफी जबरदस्त लग रहा है। वह ब्लैक कलर की कार्गो पैंट और ब्लू कलर की जैकेट पहने और काला चश्मा लगाकर वह काफी जंच रहे हैं। वीडियो में एक्टर का हेयरस्टाइल भी काफी अच्छा लग रहा है। वीडियो में एक्टर वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी भी करते भी दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने वीडियो के साथ जिगी मार्ले का 'जंबो' गाना भी एड किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि, 'आकर्षक अफ्रीका।'
 

राम चरण के इस वीडियो पर यूजर्स खूब कमेंट भी कर रहे हैं। हर कोई एक्टर के इस लुक और अंदाज पर फिदा हो रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'क्या गजब हेयरस्टाइल है। मल्टी टेलेंटिड एक्टर।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शेर की फोटो लेते हुए चीता।' अगर राम चरण के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह 'आरसी15' में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार इस एक्शन ड्रामा फिल्म में राम चरण के साथ कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी।