कर्नाटक के दिग्गज मंत्री उमेश विश्वनाथ कट्टी का दिल का दौड़ा पड़ने से निधन, सीएम समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
कर्नाटक के फ़ूड एंड सप्लाई मंत्री उमेश विश्वनाथ कट्टी को मंगलवार रात करीब 10 बजे सीने में दर्द की शिकायत हुई। उसके बाद उमेश कट्टी को परिवार वाले एमएस रमैया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की भरसक कोशिश की। इसी दौरान राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुधाकर ने भी रमैया अस्पताल का दौरा कर डॉक्टरों से बातचीत की लेकिन उमेश कुट्टी की देर रात मौत हो गई। 61 साल के उमेश कट्टी को सीएम बासवराज बोम्मई ने भी निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ये कहा कि उनके जाना देश के लिए बड़ी क्षति है, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
ಅರಣ್ಯ ಸಚಿವ, ನನ್ನ ಆಪ್ತ ಸಹೋದ್ಯೋಗಿ ಶ್ರೀ ಉಮೇಶ್ ಕತ್ತಿ ಅವರ ಅಕಾಲಿಕ ನಿಧನದಿಂದ ತೀವ್ರ ದುಃಖಿತನಾಗಿದ್ದೇನೆ. ಅವರ ನಿಧನದಿಂದ ರಾಜ್ಯ ಓರ್ವ ನುರಿತ ಮುತ್ಸದ್ಧಿ,ಕ್ರಿಯಾಶೀಲ ಮುಖಂಡ ಹಾಗೂ ನಿಷ್ಠಾವಂತ ಜನಸೇವಕನನ್ನು ಕಳೆದುಕೊಂಡಿದೆ. ಅವರ ಅಗಲಿಕೆಯ ದುಃಖವನ್ನು ಸಹಿಸುವ ಶಕ್ತಿಯನ್ನು ಆ ಭಗವಂತ ಅವರ ಕುಟುಂಬಕ್ಕೆ ನೀಡಲಿ ಎಂದು ಪ್ರಾರ್ಥಿಸುತ್ತೇನೆ pic.twitter.com/tcfNlw9Cdr
— Basavaraj S Bommai (@BSBommai) September 6, 2022
उमेश कट्टी बेलगावी जिले के हुक्केरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। वे कर्नाटक विधान सभा में 8 बार चुनाव जीते थे। बोम्मई सरकार में वे बतौर फूड-सप्लाई और फॉरेस्ट मिनिस्टर के रूप में काम कर रहे थे और उनका सपना था कि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की तरह कर्नाटक के भी 2 हिस्से किए जाएं। उमेश ने कई बार इस बात पर आवाज़ उठाई और वे उत्तर कर्नाटक को अलग राज्य बनाने के हिमायती थे। उनका कहना था कि राज्य के उत्तरी क्षेत्र के विकास के लिए उसका अलग राज्य बनना जरूरी है।