भारत और रूस के बीच हुई 5.5 अरबों की डील

अमेरिकी प्रशासन में  खलबली 
 | 
भारत और रूस के बीच हुई 5.5 अरबों की डील

भारत और रूस के बीच हुई 5.5 अरबों की डील जिसके कारण अमेरिकी प्रशासन के भीतर खलबली मची हुई है| दरअसल भारत अरबों रुपये  लगाकर  रूस से 5 मिसाइल डिफेंस सिस्टम S-400 खरीद रहा है | हाल ही में चीन और भारत के बीच हुए मसले को  ध्यान में रखते हुए  भारत ने  डिफेंस सिस्टम को मजबूत करने के  लिए डील की लेकिन अमेरिका  ने कहा है कि अगर भारत को यूएस के साथ कूटनीतिक टकराव रोकना है तो उसे डील को रद्द करना चाहिए|

 तो वहीं भारत के लिए एक बड़ा सवाल ये भी है 2017 में बने एक अमेरिकी कानून के अनुसार भारत को रूस से इस मिसाइल को खरीदने की छूट नहीं दी जा सकती है|  वहीं रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि भारत और  रूस के बीच हुई डील को लेकर  अमेरिका भारत पर प्रतिबंध लगा सकता है क्योंकि पहले भी ऐसी एक डील को अमेरिका तुर्की पर रोक लगा चुका है |

 बता दे कि भारत सरकार का कहना है कि  भारत की रक्षा जरूरतों का सामान किससे खरीदेगा ये तय किया जाना चाहिए यह अधिकार नई दिल्ली को बताया | हालांकि 20 जनवरी को अमेरिका  बाइडेन के  नई सरकार के तहत  कार्यकाल शुरू होने के बाद भी  नीति में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा | बाइडेन प्रशासन ने रूस के खिलाफ और भी सख्त नीति का संकेत दिया है,  जिसका असर इस डील पर भी देखने को मिल सकता हैै|