कांग्रेस पार्टी मना रही है किसान अधिकार दिवस , दिल्ली के राजभवन का किया घेराव
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया और राहुल गांधी ने संभाली कमान
Jan 15, 2021, 19:06 IST
|
कृषि कानून को लेकर कांग्रेस पार्टी आज किसान अधिकार दिवस मना रही है | देशभर के अलग- अलग हिस्सो में किसानों का प्रदर्शन जारी है जहाँ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया और राहुल गांधी इसका नेतृत्व कर रहें हैं | बता दे कि राहुल गांधी ने मोदी सरकार द्वारा लिए गए फैसले को किसानों के लिए खतरा बताया |
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि" देश के अन्नदाता अपने अधिकार के लिए अहंकारी मोदी सरकार के ख़िलाफ़ सत्याग्रह कर रहे हैं आज पूरा भारत किसानों पर अत्याचार व पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ते दामों के विरुद्ध आवाज़ बुलंद कर रहा है" |
दरअसल दिल्ली में बिगड़ते हालातों को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है | कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया | दिल्ली में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राजभवन का घेराव किया जिसकी कमान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी संभालते हुए नज़र आए|
वहीं लखनऊ में राजभवन का घेराव करने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया जहाँ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू समेत दूसरे नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया | कांग्रेस दफ्तर के बाहर सुरक्षा तैनात कर दी गई |