अनीता हसनंदानी ने डैडी का रोल प्ले कर रहे हसबैंड रोहित रेड्डी की तस्वीरों को किया शेयर।

 | 
अनीता हसनंदानी ने डैडी का रोल प्ले कर रहे हसबैंड रोहित रेड्डी की तस्वीरों को किया शेयर।

टेलीविजन एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आजकल अपने पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई जानकारियों को शेयर करती दिखाइ देती है। जंहा वह अपने न्यू बॉर्न बेबी के साथ स्पैंड कर रहे स्पेशल मुमेंट्स और तस्वीरों को शेयर करती दिखाई देती है। अनीता अपने प्रेग्नेंसी के लुक और जर्नी को भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करती दिखाई दी है।
इसी बीच आज अनीता ने अपने हसबैंड रोहित रेड्डी की एक खास तस्वीर को शेयर की। जंहा रोहित अपने बेटे के लिए शॉपिंग कर रहे हैं।‌ इस तस्वीर को शेयर कर अनीता ने कैप्शन में लिखा,' हसबैंड एक्शन मोड पर...बेटे के लिए शॉपिंग!! वहीं अनीता अपने बेटे के साथ घर पर बिता रहे स्पेशल मुमेंट्स को भी शेयर करती दिखी। 


अनीता और रोहित अपने बेटे के साथ बिता रहे स्पेशल मुमेंट्स को अक्सर शेयर करते दिखाई दिए हैं। वहीं दोनों ने कई तरह के विडियो और तस्वीरों को भी सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। अनीता कई टेलीविजन सिरीयल और रिएलिटी शो में नजर आ चुकी है। हालांकि अपने प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपकमिंग प्रोजेक्ट की अधिक जानकारी अब तक अनीता ने शेयर नहीं किया है।
बता दें कि, हाल ही में रोहित ने बेटे के जन्म की खबर अपने चाहने वालो के साथ शेयर की थी और लिखा था, "ओह बॉय !" उन्होंने यह न्यूज़ एक बहुत ही क्यूट फोटो के साथ  शेयर की जिसमे अनीता अपना बेबी बम्प फ्लॉन्ट कर रही है और रोहित उनको किस करते दिखे। हर किसी ने न्यू पेरेंट्स को बधाई दी थी और नन्हे मेहमान को ब्लेस्सिंग्स दी। अनीता अपनी प्रेगनेंसी के दौरान काफी एक्टिव नजर आई और उन दोनों ने मिलकर उनकी पूरी प्रेगनेंसी की अपडेट उनके फैंस के साथ इंटरनेट पर भी शेयर करते दिखे ।  अनीता की मैटरनिटी शूट को भी लोगों ने खूब पसंद किया।