बॉलीवुड की बोल्ड स्टार शर्लिन चोपड़ा का आज जन्मदिन

 | 
बॉलीवुड की बोल्ड स्टार शर्लिन चोपड़ा का आज जन्मदिन

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अगर बोल्ड हीरोइनों की बात की जाए तो शर्लिन चोपड़ा का नाम सबसे पहले आता है| शर्लिन चोपड़ा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। शर्लिन ने फिल्‍म 'दिल बोले हड़िप्पा' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इससे पहले वो मॉडलिंग करती थीं।बता दें कि शर्लिन मिस आंध्र प्रदेश भी रह चुकी हैं। साथ ही एम टीवी के शो 'Splitsvilla' को भी होस्ट किया है। साल 2013 में 'बैड गर्ल' नाम से शर्लिन का एक म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हुआ था।

शर्लिन चोपड़ा का असली नाम मोना चोपड़ा है। मॉडलिंग की शौकीन शर्लिन ने स्कूल की पढाई खत्म करने के बाद आंध्रा ब्यूटी प्रतियोगिता में एक प्रतियोगी की तरह शामिल हुई। इस प्रतियोगिता में शर्लिन विजेता भी बनी थीं। शर्लिन चोपड़ा ने अब तक कई हिंदी व तेलुगु फिल्मों में काम किया है। हालांकि उन्हें फिल्मों में ज्यादा सफलता नहीं मिली है। शर्लिन को फेमस करने में उनके फोटोशूट ने अहम भूमिका निभाई है। वह काफी बोल्ड पोज देती हैं।

बता दें की शर्लिन अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादों की वजह से लाइम लाइट में रहीं। आइए जानते हैं शर्लिन के कुछ ऐसे विवाद जिसने पूरे देश को हिला दिया था। शर्लिन सबसे पहले उस समय चर्चा में आई थीं जब उन्होंने प्लेब्वॉय मैगजीन के लिए न्यूड पोज दिया था। शर्लिन पहली भारतीय महिला थीं जिन्होंने प्लेब्वॉय के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। 

शर्लिन ने उस समय हर किसी को हैरान कर दिया था जब उन्होंने ट्वीट किया कि उन्होंने पैसों के लिए लोगों के साथ सोना छोड़ दिया है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने बाद में बताया था, 'अपने मॉडलिंग के शुरुआती दिनों में मैंने खुद से बहुत बड़ी उम्र के मर्दों को डेट करना शुरू किया था जो महंगे गिफ्ट्स से मुझे खुश करते थे। बाद में मुझे एहसास हुआ कि मेरे रिश्ते में प्यार, इज्जत और केयर नहीं हैं।'

इतना ही नहीं शर्लिन ने खुद के महिलाओं की ओर आकर्षित होने को लेकर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने कहा था,'मैं विद्या बालन के साथ पैशनेट सीन करना चाहती हूं। मैं उनकी दीवानी हूं। अगर वो सुन रही हों तो मैं उनको कहना चाहती हूं कि विद्या, मैं सिद्धार्थ से बेहतर आपकी केयर कर सकती हूं।