वरूण धवन के शर्ट लेस अंदाज को शेयर कर वरूण को मोगली कहा।

अर्जुन ने वरूण के अलग-अलग शर्टलेस अंदाज वाली तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया। और इन्हीं तस्वीरों के साथ बैकग्राउंड में जंगल बुक के कार्टून किरदारों को जोड़ा। साथ ही
 | 
वरूण धवन के शर्ट लेस अंदाज को शेयर कर वरूण को मोगली कहा।
आज बॉलीवुड एक्टर वरूण धवन अपना जन्मदिन मना रहे हैं ऐसे में बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज उन्हें अपने अपने अंदाज में बर्थडे विशेश दे रहे हैं। वहीं अपने लाइफ के स्पेशल मुमेंट्स को शेयर करते दिखे। वरूण के फिल्मी करियर की शुरुआत से लेकर अब तक की फिल्मों में वरूण को अलग तरह की पहचान मिली है इसी के साथ वरूण बतौर एक्टर कई तरह की पर्फोर्मेंस देते दिखाई भी दिखे है।
इसी बीच वरूण के खास दोस्त और एक्टर अर्जुन कपूर ने अनोखे अंदाज में वरूण को जन्मदिन की बधाईयां दी। अर्जुन ने वरूण के अलग-अलग शर्टलेस अंदाज वाली तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया। और इन्हीं तस्वीरों के साथ बैकग्राउंड में जंगल बुक के कार्टून किरदारों को जोड़ा। साथ ही इस विडियो के बैकग्राउंड में 'जंगल-जंगल पता चला है...' गाने को जोडा गया।' जो कि जंगल बुक कार्टून का फेमस गाना है। 

इस विडियो को शेयर कर अर्जुन ने कैप्शन में लिखा,' जूहू के शर्टलेस हीरो को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाईयां!' इसी के साथ-साथ अर्जुन ने वरूण को टैग किया। वहीं वरूण भी कमेंट करते हुए इस विडियो पर खुशी जाहिर करते दिखे। वरूण के जन्मदिन पर कई सेलिब्रिटीज उन्हें सोशल मीडिया पर विश कर रहे हैं और वरूण भी सभी के पोस्ट को रिपोस्ट करते दिखाई दिए।
वरूण की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो,अपकमिंग हॉरर फिल्म 'भेड़िया' मे वरूण धवन मुख्य भूमिका निभाते दिखेंगे। जिसमें कृति सेनन भी बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी। वहीं स्त्री फिल्म में नजर आए कलाकार अभिषेक बैनर्जी एंव तनु वेड्स मनु और हिंदी मीडियम फिल्म में नजर आए एक्टर दिपक डोबरियाल भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। बता दें कि, फिल्म को 14 अप्रैल 2022 के दिन रिलीज किया जाना हैं। वहीं फिल्म की शूटिंग की शुरुआत कर दी गई हैं। फिल्म को दिनेश विजान द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है।