गरीबों का अभिनेता- कल्याणजी जाना

डॉक्टर माननीय कल्याणजी जाना का जीरो से हीरो का सफर प्रस्तुत है।

 | 
गरीबों का अभिनेता- कल्याणजी जाना

कल्याणजी जाना की कहानी गाँव से लेकर मुंबई तक अभी समाप्त नहीं होगी, लेकिन और भी कई उपलब्धियों और सामाजिक कार्य गतिविधि के लिए हमेशा जारी रहेगा।     

 

डॉक्टर माननीय कल्याणजी जाना का जीरो से हीरो का सफर यहाँ प्रस्तुत है।

कल्याण जी जाना की जीवनी को गरीबों का अभिनेता के रूप में जाना जाता है। कल्याणजी जाना 12 वर्ष की आयु में 1999 को मुंबई आए थे। इन्होंने एक गरीब कुङा उठानेवाले व्यक्ति के रूप में अपने जीवन की शुरूआत की थी। ये कुछ छोट-छोटे जरूरी बातों पर ध्यान दिया करते थे। फूलमाला बनाने की कंपनी में काम भी करते थे और उन्हें बेचने का काम भी करते थे। वे अपने जीविका के लिए होटल में बर्तन धोते थे और डब्बे के बचे हुए भोजन निकाल लिया करते। कभी- कभी बचा हुआ खाना भी खा लिया करते थे या कभी-कभी भूखे पेट सो जाया करते थे।

उसके बाद इन्होंने दिन रात मेहनत करना  शुरू कर दिया। अपने बचे हुए आमदनी में से पैसे बचाना शुरू कर दिया। उन्होंने कांदिवली पश्चिम में शंकरलेन में एक फ्लावर शॉप खोला। इसके फ्लावर शॉप के पास ही एक डाँस क्लास था। जहाँ वे जाया करते थे और उनके डाँस को छिप-छिपकर देखा करते थे।

वह डाँस के लिए इतना उत्साहित होते थे कि जहाँ उनका मन होता,  वहीं डाँस करना शुरू कर देते थे। डाँस सीखने के उत्साह में वह जहाँ गाडी पार्क की जाती थी वहीं डाँस करना शुरू कर देते वह कभी-कभी तो पब्लिक के स्थान पर डाँस शुरू कर देते और यही नहीं, बल्कि मौका मिलने पर शुभशौचालय के टॉयलेट में भी डाँस करना नहीं भूलते थे। उसी दौरान उनकी मुलाकत श्री बिजॉनदेव जी से हुई, जो एक डाँस मास्टर है। इन्होंने इनकी सहायता भी की थी। ये उनके गुरू ही नहीं थे, बल्कि इन्होंने बहुत समय तक इनको अपने साथ रखकर डाँस सिखाया था। इनके साथ मुत्सार खान और बिट्टू सिंह मिलकर उनको डाँस सिखाने में मदद करते थे।

इस डाँस की जीवन यात्रा के दौरान, इन्होंने अपना फूल का धंधा बंद कर दिया। इन्होंने कुछ स्कूल और कॉलेज जानेवाले बच्चों को डाँस सिखाया था, जिन्होंने स्कूल में अवार्ड जीता था और वे डाँस मास्टर के रूप में प्रसिद्ध हो गए थे। इन्होंने बच्चों को डाँस सिखाना शुरू कर दिया, फिर एक के बाद एक कङी बनती चली गई और इन्होंने एक के बाद एक करके अलग अलग क्षेत्रों में 20 डाँस क्लास खोल दिया। उस डाँस क्लास का नाम  वेस्टर्न डाँस ऐकेडमी रखा गया। इन्होंने बङे-बङे स्कूलों और कॉलेजों के बच्चे और सहकर्मी को डाँस सिखाना शुरू कर दिये वे बङे-बङे होटलों और कोर्पोरेट कंपनियों में डाँस परफोर्मेंस देना शुरू कर दिए।

इसके बाद कल्याणजी जाना के जीवन में एक नया मोङ आया, जिसकी शुरूआत एक नई सदी के रूप में हुई।  इन्होंने फिल्म उद्योग में प्रवेश किया।  प्रोडयूसर डायरेक्टर कुमार आदेश पटवा, श्री रवि के पटवा की फिल्म काशी विश्वनाथ में  साईड डांसर का काम मिला। , उनको उसके बाद उनको नशा और रूह दो फिल्में मुख्य कोरियोग्राफर के रूप में मिला। उसके पश्चात उनको गुजरात की एक फिल्म जय विजय फिल्म कोरियोग्राफर के रूप में मिला, जिसके डायरेक्टर लकी आनंद थे। कल्याणजी जाना को अलग-अलग तरह के लगभग 180 अवार्ड मिले।

कल्याणजी जाना को एक बङी हस्ती सरोज खान के साथ गुजरात के शो के डाँस कॉम्पीटीशन में  ब्रेक मिला। परिणिति चोपङा के साथ हिंदी, मराठी, गुजराती और म्यूजिक एलबम में डाँस करने का मौका मिला। ये कलर्स के रियलिटी शो देखा करते थे। इसके पश्चात ये कलर्स चैनल पर परिणिति चोपङा के साथ ‘मिशन सपने’ में डाँस करते देखे गए थे। कल्याण जी जाना ने अपना एक हाऊस प्रोडक्शन शुरू किया। जिसका नाम एस.के.एम.एच. फिल्म प्रोडक्शन है। इन्होंने ‘ढूंढ लेगें मंजिल हम’ मुख्य हीरो की भूमिका निभाई, जिसको प्रोडयूस भी इन्होंने ही किया था। कल्याणजी जाना ने और पाँच फिल्मों को साईन किया, जो 2021 और 2022 में रिलीज होनेवाली है। उनके नाम इस प्रकार है-  1. ड्रीम सीटी मुंबई( मुंबई महानगरी की सच्ची कहानी) 2. मैं हूँ ऑटोवाला (मुंबई शहर की सच्ची कहानी) 3. आई लव यू ( यू पी की सच्ची कहानी) 4. वन्स अपॉन  टाईम इन भोपाल (भोपाल गैस ट्रेजेडी) 5. मसूरी टू मुंबई के डायरेक्टर एम. शाहीद के साथ सहकलाकार अंकिता बांबुलकर जाना।

कल्याणजी जाना ने बाद में कॉमेडियन हीरो एंकर और डाँस परफॉर्मर के रूप में कार्य किया है। इनको भी बहुत सारे कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के रूप में निमंत्रण दिया गया था। म्यूजिक एल्बम भी रिलीज हुआ है उसके नाम इसप्रकार है- 1. बोलो जय जय साईं 2. गणपति बप्पा मोर्या 3. मेरे रस्के कमर 4. ये दोस्ती 5. आशिकी आशिकी।

कल्याणजी जाना दार्शनिक मुंबई प्रेस के संपादक भी है। इन्होंने अंकिता के साथ मुंबई ट्रैफिक पुलिस में (हेलमेट प्रसारण मुंबई) के लिए काम किया था। कल्याणजी जाना एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। कल्याणजी जाना हमेशा समाचार और अलग-अलग सोशियल मीडिया जैसे यू-च्यूब, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम में सक्रिय रहते हैं। ये हर रोज शाम को सच्चाई का सामना’ में लाईव रहते हैं। 

कल्याणजी दादासाहेब फालके आईकॉन अवार्ड फिल्म ’ (डी.पी.आई.ए.एफ.) एक पंजीकृत और आई एस ओ द्वारा प्रमाणित संगठन है, जो फिल्म, अवार्ड और ईवेंट का आयोजन करता है। मेरे छोटे भाई मिलन जाना, भैरू जाना और मेरे इन उपलब्धियों को पाने में रीढ की हड्डी की तरह मजबूती से कार्य करनेवाली और मुख्य भूमिका निभानेवाली मेरी पत्नी अंकिता जाना को विशेष रूप से बहुत बहुत धन्यवाद।

कल्याणजी जाना ने एक अलग सेटअप तैयार किया है - जैसे लाईव टीवी ओटीटी प्लेटफार्म- जिसका नाम है के जे टाकीज, के जे टिक टिक, के जे किड्डीस, जो गुगल प्ले में पहले से ही मौजूद है। इनकी अभी के जे मिनरल वाटर  देओ (परफ्यूम), डी. पी. आई. एफ. रोटी और कपङा बैंक, डी.एम.बी.एन. दार्शनिक मुंबई बिजनेस नेटवर्किंग।

कल्याणजी जाना ने  दोनों हाथ में झंडा पकङकर एक मिनट में 920 राऊंड तेजी से चलने का रिकॉर्ड बनाया है। इनके और भी कई वर्ल्ड रिकॉर्ड के कई प्रमाणपत्र मिले हैं, इसको प्रमाणित करनेवाली पंजीकृत कंपनी है, 1. ओ. एम. जी. वर्ल्ड रिकॉर्ड 2. वैक बुक ऑफ रिकॉर्ड 3. होप इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड 4. आई. इ. ए. बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड 5. द वैक ग्लोबल बुक ऑफ रिकॉर्ड 6. इंडीजिनियस सक्सेस वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक 7. नेशनल स्टार एक्सेलेंस रिकॉर्ड बुक और 8 गोल्ड स्टार बुक ऑफ रिकॉर्ड।

कल्याणजी जाना ने अपने अवार्ड में बहुत सारे अवार्ड बाँटे हैं। इस अवार्ड के मुख्य टाईटल हैं- @दार्शनिक मुंबई प्रेस मीडिया अवार्ड मिस्टर, मिस और आईकॉन दार्शनिक मुंबई अवार्ड, @छत्रपति शिवाजी गौरव सन्मान,@ मुंबई पुलिस  आइकॉन अवार्ड, @ नारीशक्ति एचीवर अवार्ड, @ डीपीआईएएफ बिजनेस ग्लोबल एचीवर अवार्ड, @ सच्चाई का सामना लाईव शो, @ कल्याणजी जाना लाईव टी वी शो,  @ डीपीआईएएफ – इंडिया शॉर्ट फिल्मस फेस्टीवल,@ डीपीआईएएफ – बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड, @ कोविड-19  योद्धा अवार्ड।

इस सर्वव्यापी महामारी के लॉकडाऊन में कल्याणजी जाना ने बहुत सारे संघर्ष करनेवाले कलाकार, लाईटमैन, स्पॉटबॉय, मेकअप मैन और जूनियर आर्टिस्ट और भी बहुत लोगो को उनके घर जाकर राशन का पैकेट बाँटा।

दादासाहेब फालके अवार्ड आईकॉन अवार्ड, फिल्मस (डीपीआईएएफ) की टीम बाँद्रा वेस्ट में दादासाहेब फाल्के की 15 फीट की ऊँची मूर्ती बनवाना चाहती हैं। कल्याणजी जाना ने फिल्म उद्योग में कार्यरत संघर्षशील कलाकारों के लिए आदर्शनगर, आदर्शनगर सिंगनल, अंधेरी पश्चिम, मुंबई में  (हिंदुस्तान के इतिहास में पहलीबार) हर रोज मुफ्त भोजन का आयोजन करते हैं। कल्याणजी जाना बहुत सारे एनजीओ के साथ मिलकर काम करते हैं- 1. एंटी क्राईम एण्ड करप्शन स्कवैड (एनजीओ) मुंबई प्रवक्ता के रूप में, 2. वायजीएस एनजीओ, में राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में, 3. पुलिस सहकार समिति एनजीओ महाराष्ट्रा राज्य के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में, 4. अनिल शाह फाऊंडेशन में राष्ट्रीय प्रवक्ता, 5. देवा ग्रुप ऑफ यूनियन इएसएमइ में मुख्य सलाहकार महाराष्ट्रा 6. अंतरराष्ट्रीय लोकरक्षक सेना एन जी ओ में राष्ट्रीय प्रवक्ता 7. राष्ट्रव्यापी जनता पार्टी में राष्ट्रीय प्रवक्ता व्यक्ति के रूप में अखिल भारतीय गुरूकुल और गौशाला अनुसंधान संस्थान में राष्ट्रीय वक्ता और 9. ऑल इंडिया रिपोर्टस एसोसिएशन (प्रेस) में राष्ट्रीय सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं।  

कल्याणजी जाना Fashion Accessories Company @ Maharashtra Bazar peth, @ Ghanta panwala, @ DSB virtual word private limited Global Brand Ambassador, के ब्रैंड अंबेजडर हैं। 

कल्याणजी जाना की कहानी गाँव से लेकर मुंबई तक अभी समाप्त नहीं होगी, लेकिन और भी कई उपलब्धियों और सामाजिक कार्य गतिविधि के लिए हमेशा जारी रहेगा।