नोबेल पुरस्कार से सम्मानित रबीन्द्रनाथ टैगोर जी का आज 160 वां जन्मदिवस

भारत के राष्ट्रगान 'जन-गन-मन' की रचना इन्हीं के द्वारा की गई थी
 | 
नोबेल पुरस्कार से सम्मानित रबीन्द्रनाथ टैगोर जी का आज 160 वां जन्मदिवस
         रबीन्द्रनाथ टैगोर जी का आज 160वां जन्मदिवस पूरे देशभर में मनाया जा रहा है। रबीन्द्रनाथ टैगोर जी का जन्म 7 मई 1861 में कोलकाता में हुआ था। भारत के राष्ट्रगान 'जन-गन-मन' की रचना रबीन्द्रनाथ टैगोर जी की है। 
साहित्य जगत के साथ ही उनहोने देश की आजादी के आंदोलन में अपनी छाप छोड़ी है, उन्ही रबीन्द्रनाथ टैगोर का आज 160वां जन्मदिवस मनाया जा रहा है ।
        रबीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म कोलकाता के एक संपन्न परिवार में हुआ था। रबीन्द्रनाथ जी को साल 1913 में उनकी कृति गीतांजली के लिए साहित्य श्रेणी के नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था। वह भारत के साथ ही एशिया महाद्वीप में नोबेल पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति हैं।
      रबीन्द्रनाथ ने एक लेखक के साथ साथ एक संगीतकार, नाटककार, गीतकार, चित्रकार और कवि भी थे। उनका गीत 'आमार सोनार बांग्ला' बांग्लादेश का राष्ट्रीय गीत भी है. महात्मा गांधी ने रबीन्द्र जी को 'गुरूदेव' की उपाधि दी थी. उनकी मौत 7 अगस्त 1941 को हुई थी।