चुंबक खानेवाले शख्स को सर्जरी कर बचाया गया

एडवेंचर जिंदगी की सबसे बङी खुशी की तिजोरी है। ऐसे ही यूके के एक लङके ने अनोखा कारनामा कर दिखाया है।
 | 
चुंबक खानेवाले शख्स को सर्जरी कर बचाया गया
इसके बाद युवक के एक्सरे के दौरान यह देखा गया कि 54 चुंबक उसके आंतों और पेट में थे।

आजकल के युवाओं में नए-नए अनोखे कारनामें करने के जो विडियो या फोटो सामने आ रहे हैं, इससे हम यही सोचते हैं कि क्या कारनामा हमारी जिंदगी से बढकर है? नहीं, कुछ लोगों के अनोखें कारनामें साबित करते हैं कि एडवेंचर जिंदगी की सबसे बङी खुशी की तिजोरी है। ऐसे ही यूके के एक लङके ने अनोखा कारनामा कर दिखाया है। यह यू के में राईली नॉरिसन नामक 12 साल के लङके ने एक प्रयोग के तौर पर 54 चुंबक को निगल गया। लङके ने यह प्रयोग इसलिए किया था कि वह जानना चाहता था कि यह चुंबक क्या धातु से भी चिपकेगी। इसके बाद युवक के एक्सरे के दौरान यह देखा गया कि 54 चुंबक उसके आंतों और पेट में थे। इसके बाद उसे तुरंत ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया। डॉक्टरों ने लगातार छः घंटे सर्जरी करने के बाद उसकी जान बचा ली गई है। अब वो खतरे से बाहर है।