चीन ने क्यों किया BBC World News को बैन

चीन क्यों छिपा रहा है सच्चाई
 | 
चीन ने क्यों किया BBC World News को बैन
ब्रिटेन और चीन के बीच बढ़ा तनाव, क्यों ?आइए जानते हैं, दरअसल  चीन ने   BBC World News  को कर दिया है बैन, बताया जा रहा है कि  हाल ही में BBC  ने चीन से जुुड़े अहम  समाचार  के बारे में खबर पहुंचाई थी, जिसे चीनी देश बताना नहीं चाहता था, वही बीते दिनों में चीन के एक और खबर का  BBC ने खुलासा किया था, जिसमें चीन के डिटेंशन कैम्प्स उईगर मुस्लिम महिलाओं से गैंगरेप करते हैं, पुरुषों की नसबंदी कर दी जाती है। कुछ महिलाओं के तो गर्भाशय निकाल दिए जाते हैं  ताकि वे भविष्य में कभी मां न बन सकें।

 इस खबर को लेकर चीन ने BBC World News पर आरोप लगाते हुए कहा कि" BBC जानबूझकर झूठ और अफवाह फैला रहा है, उसकी खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और यह चीन को बदनाम करने की साजिश है।इस न्यूज ऑर्गनाइजेशन ने हमारे देश की गाइडलाइन्स को फॉलो नहीं किया। BBC मूल रूप से ब्रिटेन का ऑर्गनाइजेशन है। ब्रिटिश सरकार ने पिछले दिनों चीन के CGTN न्यूज चैनल का लाइसेंस यह कहते हुए रिन्यू करने से इंकार कर दिया था कि यह वहां की सरकार और सेना के इशारे पर प्रोपेगंडा फैलाता है"।