Mahindra Upcoming Electric SUVs: Mahindra ने पेश कीं 5 इलेक्ट्रिक SUVs, XUV e8 2024 में होंगी लॉन्च

 | 
I

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने दो ईवी ब्रांडों के तहत पांच इलेक्ट्रिक एसयूवी का अनावरण किया है।  ये दो ब्रांड हैं एक्सयूवी और बीई।  महिंद्रा इन ब्रांड्स के तहत 5 नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करेगी।  ये INGLO EV प्लेटफॉर्म का उपयोग करेंगे, जिसका अनावरण भी कंपनी ने किया है।  एक्सयूवी ब्रांड ईवी पर महिंद्रा का ट्विन पीक्स लोगो होगा जबकि नई बीई ब्रांड की इलेक्ट्रिक एसयूवी को बीई लेटरिंग मिलेगी।  इन दोनों ब्रांडों की 5 ई-एसयूवी XUV.e8, XUV.e9, BE.05, BE.07 और BE.09 होंगी।  इनमें से पहले चार को 2024 और 2026 के बीच लॉन्च किया जाना है।

I

XUV.e8 को दिसंबर 2024 में लॉन्च किया जा सकता है।  इसका डाइमेंशन L x W x H- 4740 x 1900 x 1760 मिमी होगा, इसका व्हीलबेस 2762 मिमी होगा।  इसमें मिलेगा प्रीमियम केबिन और इंटेलिजेंट ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम

I

XUV.e9 को अप्रैल 2025 में लॉन्च किया जा सकता है।  इसका एल एक्स डब्ल्यू एक्स एच- 4790 x 1905 x 1690 मिमी और व्हीलबेस 2775 मिमी है।  यह इंटेलिजेंट इंटीरियर के साथ आएगी और इसमें पैनोरमिक स्काई रूफ मिलेगा।

8

BE.05 को अक्टूबर 2025 में लॉन्च किया जा सकता है।  इसका एल एक्स डब्ल्यू एक्स एच- 4370 x 1900 x 1635 मिमी और व्हीलबेस 2775 मिमी है।  यह वास्तव में एक स्पोर्ट्स इलेक्ट्रिक व्हीकल (SEV) है।  इसे रेसिंग से प्रेरित बोल्ड डिज़ाइन मिलता है

I

BE.07 को अक्टूबर 2026 में लॉन्च किया जा सकता है।  इसका एल एक्स डब्ल्यू एक्स एच- 4565 x 1900 x 1660 मिमी और व्हीलबेस 2775 मिमी है।  इसे कई तरह से प्रथम श्रेणी का अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

I

BE.09 को कब लॉन्च किया जा सकता है, इस पर अभी कोई जानकारी नहीं है।  हालांकि माना जा रहा है कि इसे बाकी सभी के बाद लॉन्च किया जाएगा।