Redmi Pad: स्मार्टफोन के बजट की कीमत पर घर लाएं टैबलेट, 8000mAh की बैटरी के साथ मिल रहे कई धमाकेदार फीचर्स

 | 
6

चीनी कंपनी Xiaomi ने आज भारत में अपना पहला बजट टैबलेट Redmi Pad लॉन्च किया है। भारत में इसकी कीमत 14999 रुपये से शुरू होगी। इस लैपटॉप को आप भारत में 5 अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

 Redmi Pad भारत में लॉन्च हो चुका है। Redmi के टैबलेट के बेस मॉडल 3GB RAM + 64GB स्टोरेज मे कीमत 12999 रुपये रखी गई है। ये टैबलेट तीन वेरिएंट में आता आयेगा। सभी मॉडल 5 अक्टूबर से Mi.com, Mi Homes, Flipkart और सभी रिटेल पार्टनर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।

गेमर्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन

Redmi Pad को लाकर कंपनी गेमर्स, मल्टीटास्कर, मूवी शौकीन और इंटरनेट पर ज्यादा समय देने वाले सभी लोगों को लक्षित कर रही है। Redmi Pad में 90hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट, MediaTek Helio G99 प्रोसेसर और 8000mAh की बैटरी मिलेगी है।

भारत में Redmi Pad की कीमत

Redmi Pad तीन वेरिएंट में आयेगा। इसके 3GB रैम + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 12999 रुपये होगी। वहीं 4GB RAM + 128GB स्टोरेज की 14999 रुपये और Redmi Pad के टॉप-एंड मॉडल की कीमत 19,999 रुपये है।ये टैबलेट तीन रंगों ग्रेफाइट ग्रे, मूनलाइट सिल्वर और मिंट ग्रीन में आयेगा।

Redmi Pad का स्पेसिफिकेशंस

 पहली बार कंपनी Redmi Pad इस प्राइस सेगमेंट में टैबलेट मे 90 हर्ट्ज स्क्रीन रिफ्रेश रेट के सपोर्ट के साथ 10.61 इंच के डिस्प्ले दे रहा है। टैबलेट वाइडवाइन L1 सर्टिफिकेशन सपोर्ट के साथ आयेगा। इसमें वीडियो कॉल के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

इस डिवाइस मे मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर है, जिसमें 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज होती है। इसके अलावा इसमें 1TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज सपोर्ट दिया गया है। यह डुअल बैंक WiFi 5 सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.3, डुअल माइक्रोफोन, थर्ड पार्टी पेन सपोर्ट और बिल्ट-इन डॉक्यूमेंट स्पीकर जैसी सुविधाओं के साथ आता है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो Redmi Pad में स्प्लिट स्क्रीन, फ्लोटिंग विंडोज, मल्टी-विंडो सपोर्ट, रीडिंग मोड जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। Redmi ने टैबलेट 3साल के सुरक्षा अपडेट, Android के 2 वर्जन और MIUI अपडेट की पुष्टि की है।

 

Redmi Pad में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8000mAh की बैटरी मिल रही है। कंपनी का कहना है कि टैबलेट 21 घंटे से अधिक का वीडियो प्लेबैक, 12 से अधिक घंटे का गेमिंग और 8 से अधिक दिनों का म्यूजिक प्लेबैक टाइम मिलता है।