अभिनेता सोनू सूद और एक कदम आगे बढ़े, आम जनता का नि:शुल्क कोरोना परीक्षण जारी हैं

 | 
अभिनेता सोनू सूद और एक कदम आगे बढ़े, आम जनता का नि:शुल्क कोरोना परीक्षण जारी हैं

 भारत में कोरोना की दूसरी बड़ी लाट आ गई है; इसके वजह से और ज्यादा लोगों के कामकाजों पर इसका असर हुआ हैं। इस संकटकाल में कई बड़े - बड़े अभिनेते, उद्योगपति और खिलाड़ियों ने अपने तरफ से मदद की। और मदद करते समय हमे कैसे सुरक्षित रहना है और कैसे इस संकटकाल का सामना करना है; इसके बारे में कहा। 

 

   बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध अभिनेता सोनू सूद को तो आप जानते हो । उन्होंने पिछले साल यानी की 2020 में जब कोरोना संकटकाल की पहली लाट आई थी; तब पूरा देश बंद हुआ था। इसी हाल में राज्य के कामगारों को लॉकडाउन के समय अपने - अपने घर सलामत पहुचांने में उन्होंने मदद की। इससे चाहतोने उनकी बहुत तारीफ की और उनको धन्यवाद दिया। अबकी बार अभिनेता सोनू सूद और एक कदम आगे बढ़े, " आम जनता का नि:शुल्क कोरोना परीक्षण जारी है," यह घोषणा उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से कि। 

 

   सोनू सूद कोरोना संकटकाल में कोरोना विषाणु से पीड़ित सभी मरिजोंको अपने तरफ से मदद कर रह हैं। हालाकि उन्होंने खुद कोरोनापार मात कि हैं। कोरोना विषाणु से पीड़ित मरिजोंकी मदद के लिए सोनू सूद ने दो संस्थागत के साथ हाथ मिलाया। एक का नाम  Healwell 24 और दूसरे संस्था का नाम Krsnaa डायगनोस्टिक्स ऐसा हैं। 

 

   इस घड़ी में कोरोना के वजह से पूरे देश को, लोगों को, सभी घरों में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं। कई लोगों को जांच कर में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और तो और कई लोगों को दवाइयां नही मिल रही हैं। 

 

   सोनू सूद ने उसके संस्था की स्थापना सूद फाउंडेशन के जरिए की। मार्च 2020 से सोनू सूदने खुद को पूर्णत: सामाजिक कार्यों में व्यस्त किया हैं।