दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि: BJP सांसदों को संबोधित कर रहे हैं PM मोदी

 | 
दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि: BJP सांसदों को संबोधित कर रहे हैं PM मोदी

पीएम मोदी आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के मौके पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की विदेशी नीति दबाव से मुक्त होकर राष्ट्र प्रथम की भावना से आगे बढ़ रही हैं। पीएम ने कहा भारत आत्मनिर्भर बन रहा है कोरोना काल की लड़ाई भी भारत लड़ रहा है और भारत ने खुद कोरोना की वैक्सीन बनाई, भारत के पास अब खुद के डिफेन्स कॉरिडोर है और भारत खुद ही स्वदेशी हथियार भी बना रहा है| 

पीएम ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय लगातार समाज और हमें प्रेरणा देने का काम करते आए हैं। उनके विचारों में हर बार कुछ नए देखने को मिलता रहा है। इस वक्त में भी उनके विचार उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने पहले थे। पीएम ने आगे कहा कि दीनदयालकहते थे कि एक सबल राष्ट्र ही विश्व का कल्याण कर सकता है, ओर मेरे हिसाब से आत्मनिर्भर भारत भी इसी का उदाहरण हैं।

पीएम ने कहा कि सत्ता की ताकत से आपको सीमित सम्मान मिल सकता है, लेकिन विद्वान का सम्मान हर जगह होता है। दीनदयाल एक विचार को लेकर आगे बढ़ राहे थे, लेकिन वो अन्य विचार वालों के साथ भी थे। दीनदयाल  ने अपनी पॉलिटिकल डायरी में नेहरू जी की सरकार की आलोचना की थी, लेकिन जब उस किताब को प्रकाशित किया तो उन्होंने कांग्रेस नेता सम्पूर्णनन्द से ही लिखवाया।

पीएम मोदी ने कहा कि बहुमत से सिर्फ सरकार चलती है, देश सहमति से चलता है| हम अपने राजनीतिक विरोधियों का सम्मान करते हैं| हमने प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न दिया| हम हर किसी की सरहना करते हैं|