लक्ष्मी जी की कृपा से रह जाएंगे वंचित अगर करेंगे यह गलती

अपने घर में इस तरह की गलतियाँ करके हम लक्ष्मी माता की कृपा से वंचित रह जाते हैं।
 | 
मा लक्ष्मी

सुख, समृद्धि, धन, धान्य और वैभव हर किसी को चाहिए होता है, प्रत्येक इंसान यह चाहता है कि उसके जीवन में माँ लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहे। मनुष्य कुछ गलतियाँ करके माता लक्ष्मी को अपने भाग्य से दूर कर लेता है।

ऐसी गलतियाँ जाने अनजाने में आपसे ना हो इसलिए इस लेख के द्वारा मैं आपको बताना चाहती हूँ की आप खुद को माता लक्ष्मी के आशीर्वाद  से वंचित ना रखें और उन्हें जिंस चीज़ से प्रसन्नता होती है उन्हें आप अपने घर और अपने व्यवहार में अपनाए।

मा देवी

1. उधार पैसे लेना।

माँ लक्ष्मी को पैसा उधार लेना और देना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। हालांकि यह दुनिया है सभी को कभी ना कभी, किसी की जरूरत पड़ ही जाती है। जिसमें उसे पैसा लेना और देना पड़ता है लेकिन, ध्यान रखें कि उधार पैसे का लेनदेन खासकर शुक्रवार के दिन बिल्कुल भी ना करें। ऐसा करने वाले को पैसा मिलने में भी कठिनाई होती है और पैसा चुकाने में भी कठिनाई होती।

2. ना करें इस स्त्रियों का अपमान

स्त्री को देवी माँ का रूप माना जाता है। इसीलिए अपने घर में मौजूद हर स्त्रि चाहे वह माँ हो, बीवी हो या बहन हो किसी का भी अपमान नहीं करना चाहिए उनकी गलतियों पर उनको माफ़ कर देना चाहिए। स्त्रियों के प्रति करुणा का भाव रखने वालों से माँ लक्ष्मी की कृपा सदैव आप पर बनी रहती है। कोशिश करिए कि शुक्रवार के दिन आप अपनी  धर्मपत्नी के लिए कोई ना कोई उपहार छोटा हो या बड़ा अवश्य लेकर आएं। इससे माँ लक्ष्मी की असीम कृपा आप पर बनती है और माता प्रसन्न होती है।

 

3. घर के द्वार पर न रखें यह चीजें

लोग जाने अनजाने में अपने घर के मेन गेट के पास कूड़े की बाल्टी रख देते हैं। काटो वाले सजावट के पौधे लगा देते हैं। या फिर घर के दरवाजे के आगे गंदा पानी इकट्ठा रहता है। यह सब माता लक्ष्मी के घर में प्रवेश करने में बाधा डालते है।  माँ लक्ष्मी इन सबको देखकर आपके घर में कभी नहीं आएंगी। वे आपके द्वार से ही वापस लौट जाएंगी।  उन्हें अपने घर में बुलवाने के लिए आप अपने घर के मेन द्वार पर कूड़ा, गंदा पानी, गंदगी और कांटे वाले पौधे न लगाएं।