यहाँ है भारत का सबसे ऊंचाई पर स्थित "हर्बल पार्क"

11000  फ़ीट की ऊंचाई पर बद्रीनाथ के पास भारतीय सीमा के अंतिम गांव में उत्तराखंड सरकार ने तैयार किया "हर्बल पार्क" 
 
 | 
Herbal garden Mana

चीन सीमा के पास माणा गांव में बना "हर्बल पार्क"

भारत का सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित होगा यह पार्क

उगाई जाएगी हिमालय में पाई जाने विभिन्न प्रकार की जड़ी-बूटियाँ 
  

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पाई जाने वाली उपयोगी एवं दुर्लभ वनस्पतियो के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए, उत्तराखंड सरकार के वन विभाग द्वारा केंद्र सरकार के CAMPA के अंतर्गत माणा ग्राम की वन पंचायत द्वारा उपलब्ध  कराई गयी 3  एकड़ भूमि पर भारत का सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित "हर्बल पार्क" तैयार किया गया है। इस पार्क का मुख्य उद्देश्य हिमालय के अल्पाइन क्षेत्र की चिकित्सोपयोगी एवं सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण वनस्पतियों का संरक्षण और उनकी पारिस्थितिकी व प्रसार सम्बन्धी अध्ययन को सुगम बनाना होगा। बद्रीनाथ तीर्थ से सटे भारत चीन सीम के अंतिम गाँव माणा में 11000  फ़ीट की ऊंचाई पर  यह पार्क बनाया गया है। इस पार्क में बद्री बेर, बद्री तुलसी, अतीश, कूट, वनककड़ी, ककोली, क्षीर ककोली जैसी औषधीय वनस्पतियां विभिन्न वर्गों में अलग-अलग का उगाई गई हैं। पार्क का एक हिस्सा "भगवान बद्रीविशाल" से सम्बंधित वनस्पतियों के लिए रखा गया है, जबकि बाकी हिस्सों में "अष्टवर्गीय पादप" और अन्य औषधीय महत्व के पौधे उगाए गए हैं। उत्तराखंड के राज्य पुष्प ब्रह्मकमल (सॉसरिया औब्वलेटा) पर भी यहाँ विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस तरह उच्च हिमालयी अल्पाइन क्षेत्र की लगभग 40 पादप प्रजातियों का यहाँ संरक्षण किया गया है, इनमें से अधिकतर राज्य बायोडायवर्सिटी बोर्ड द्वारा "दुर्लभ" एवं "विलुप्ति की कगार पर" घोषित हैं तथा IUCN की "रेड लिस्ट" में शामिल हैं।