सफेद अंडा के चेहरा और बालों के किए फायदे

 | 
सफेद अंडा के चेहरा और बालों के किए फायदे

    हम अपने नियमित भोजन में अंडों का इस्तमाल करते हैं। अंडे को एक अदभूत भिजन कहा जाता है और न केवल वे शरीर के लिए अच्छे होते है; परंतु वह चेहरे और बालों के लिए भी अच्छे होते हैं। हमारे रसोई में ही खाना बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले ऐसे सामग्री हैं; जो अपने सुंदरता के लिए काम आ सकती हैं। हल्दी, शहद, कॉफी, चीनी जैसे सामग्री। आज हम इस आर्टिकल के द्वारा सफेद अंडा चेहरा और बालों को कैसे सुंदर बनाता है; और इसके फायदों के बारे में हम जानकारी देने वाले हैं। हम अपने सुंदरता के लिए कई महंगी चीजों का इस्तमाल करते हैं; परंतु ऐसी कई चीजे तो हमारे घर में भी है जो काम आ सकती हैं। यदि आप सोच रहे होंगे कि अंडे का इस्तमाल खाने के अलावा चेहरा और बालों पर, तो घबराइए नहीं। अंडे का निश्चित प्रमाण के बाहर इस्तमाल ना करनेसे आपको किसी भी नुकसानों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

 

   पहले हम चेहरे की सुंदरता में सफेद अंडे का क्या भाग है; वह देखते हैं। सफेद अंडे में प्रोटीन्स तो होते ही है; इसके अलावा भी सफेद अंडे में खनिज, विटामिन्स होते है; जो आपकी त्वचा पर चमत्कार कर सकते हैं। तो चलिए हम पैक कैसे बनते है देखते हैं।

 

   एक चीज जो अंडे कि सफेदी है; वह है एंटी एजिंग। 1 चम्मच अंडे की सफेदी ले और इस एसेंशियल ऑयल की 2 - 3 बूंदों के साथ मिलाएं और अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। यह क्रिया करने से आपकी त्वचा अधिक सुंदर दिखेगी और त्वचा कि ठीक लाइनों को हटाने में मदद करेगा।

 

   यह पैक बहुत आसान है; आप इस पैक को घर पर ही रसोई के सामग्री के साथ बना सकते हो। 1 चम्मच अंडे की सफेदी को आधा चम्मच शहद के साथ मिलाएं। यह पैक लगाने से आपकी त्वचा पर पोल्स होंगे तो उनको वह पैक बंद करेगा और साथ है इसे पोषण देगा।

 

   यदि आपकी त्वचा तैलीय हो तो यह पैक आपको मदद करेगा। अंडे की सफेदी को आधा चम्मच नींबू के रस और 1 चम्मच शहद के साथ मिला सकते हैं; यह पैक चेहरे पर रहे तेल को कम कर देगा और त्वचा की रंगत को हल्का करने म भी मदद करेगा।

 

   यह देखा हमने चेहरे के बारे में जो सफेद अंडा अच्छी तरह हमारे त्वचा को सुंदर बनाता हैं। और इस सफेद अंडे में घरगुती सामग्री के मदद से पैक बनाना आसान हैं। अब हम बताएंगे कि सफेद अंडे का बालों के लिए क्या फायदा हैं।

 

   बालों को सफेद अंडा इस्तमाल करनेसे अच्छे प्रोटीन्स मिलते हैं; इसके वजह से आपके बाल झड़ने से कम होंगे। नियमित समय अंडे का इस्तमाल करने से आपके बालों की बढ़ने की क्षमता बढ़ेगी। उसके बाद नारियल तेल में 1 इ - विटामिन कैप्सूल के बूंद डालकर कम गैस पर गरम कीजिए और वह ऑयल बनाए हुए मिश्रण में मिलाइए। और यह पैक अपने बालों पर लगाइए। सिर्फ 1 घंटा इस पैक को रखिए फिर हल्के गरम पानी से बालों को धोएं। ऐसा करनेसे आपके बाल मजबूत हो जाएंगे और बालों पर सुंदरता आएगी। सफेद अंडे का इस्तमाल करनेसे बाल चमकदार भी होते है और झड़ने से बचते है। शैंपूस में कई प्रमाण में सफेद अंडे का इस्तमाल भी किया जाता हैं। 

 

   इसी तरह सफेद अंडे का इस्तमाल चेहरा और बालों के लिए घरगुती सामग्री के साथ किया जाता हैं।