Eid-ul-Fitr 2021: ऐसे मनाई जाती है ईद

मुस्लिम समुदाय के लोग महीने भर रमज़न के रोज़े का ख़त्म होने का जश्न मनाते हैं। महीने भर रोज़ा रखने के बाद, चांद का दीदार होता है
 | 
Eid-ul-Fitr 2021: ऐसे मनाई जाती है ईद

इस्लामी त्योहारों में से सबसे प्रमुख ईद के त्यौहार को शव्वाल महीने में मनाया जाता है। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग महीने भर रमज़न के रोज़े का ख़त्म होने का जश्न मनाते हैं। महीने भर रोज़ा रखने के बाद, चांद का दीदार होता है, जिसके बाद ईद का पर्व मनाना शुरू किया जाता है। इस मौके पर सभी लोग चांद का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। भारत में इस बार 14 मई को ईद मनाई जाएगी।  

चांद का महत्त्व:

ईद पर्व और इसकी तारीख काफी हद तक चंद्रमा के दिखने पर निर्भर करती है। अलग-अलग जगहों और अलग-अलग देशों में चांद के दिखने का दिन और समय अलग-अलग होता है। मुस्लिम समुदाय आकाश में स्पॉट किए जाने वाले अर्धचंद्र (crescent) की प्रतीक्षा करते हैं। चांद के नज़र आने के बाद ही वह ईद का त्यौहार मानना शुरू करते हैं। इस मौके पर सभी के घर में पकवान और शीर-कुर्मा बनता है।

ऐसे मनाई जाती है ईद:

ईद का जश्न पूरे 3 दिन तक मनाया जाता है। इस मौके पर लोग नए कपड़े पहनते हैं और इबादत कर अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं। ईद के दिन की शुरुआत ईद की नमाज़ के साथ होती है और इसके बाद सब एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। फिर लोग एक दूसरे के घर जाते हैं और दोस्तों और रिश्तेदारों में मिठाइयां और तोहफे बांटते हैं। सभी बड़े इस दिन अपने छोटों को तोहफे के रूप में ईदी देते हैं।