कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद इन चीज़ो को खाने से इम्यूनिटी पर पड़ सकता है असर

कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद न करें इन चीज़ो का सेवन 

 | 
after vaccination

कोरोना वायरस की दूसरी लहर तेज़ी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है| ऐसे में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों के वैक्सीनेशन यानि टीकाकरण की शुरुआत की गई है| अब 18 साल तक के सभी लोगों को सरकार की ओर से वैक्सीन लगाया जा रहा है| सभी लोगों को वैक्सीन लगाने की सलाह दी जा रही है| वैक्सीन शरीर में एंटीबॉडी बनाता है| जिससे भविष्य में वायरस का हमला होने पर शरीर को सुरक्षा दिलाने के लिए सचेत करता है| अगर आप वैक्सीन लगवाने जा रहे हैं या लगवाने की सोच रहे हैं तो आपको अपनी डाइट पर भी ध्यान देने की ज़रूरत है| आपको वैक्सीन के बाद कुछ चीज़ो से परहेज करने की भी ज़रूरत है| वैक्सीन के बाद शरीर में धीरे-धीरे एंटीबॉडी बनना शुरू होते हैं इसलिए आपको ऐसी चीज़ो से बचना चाहिए, जो इम्यून सिस्टम को कमजोर बनाते हैं| 

शराब- अगर आपने कोरोना का वैक्सीन लगवाया है तो आपको कुछ दिनों तक शराब नहीं पीनी चाहिए| शराब पीने से इम्यून सिस्टम कमज़ोर होता है| कई बार वैक्सीन के बाद शराब पीने से खांसी, बुखार या दूसरी समस्याएं भी हो सकती हैं| इससे वैक्सीन का असर भी ख़त्म हो सकता है| इससे वैक्सीन के साइड इफेक्ट भी बढ़ सकते हैं| 

शुगर और एनर्जी ड्रिंक्स- कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद चीनी या चीनी से बनी चीज़े नहीं खानी चाहिए. मीठा खाने से स्ट्रेस और एंग्जायटी बढ़ती है, जिससे नींद न आने की समस्या भी हो सकती है| इसके अलावा ज़्यादा चीनी खाने से फैट और शुगर बढ़ता है| ज्यादा मीठा खाने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ जाता है| इसलिए कोरोना वैक्सीन के सही असर के लिए आपको थोड़े दिन शुगर से परहेज करना चाहिए| आप नैचुरल शुगर जैसे फ्रूट्स ले सकते हैं. आपको किसी तरह के एनर्जी ड्रिंक्स भी नहीं पीने चाहिए|