वज़न बढ़ रहा है, सुबह का नाश्ता बंद कर रहे हो?

 | 
gaining weight; Stopping for breakfast

वर्तमान कोरोना काल में हम व्यायाम करने बाहर नहीं जा सकते हैं। क्योंकि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखकर सरकार ने सभी जगह लॉकडाउन का ऐलान किया है।आप वज़न कम करने के लिए कई उपाय भी किए जा रहे हैं। लेकिन वज़न है कि कम ही नहीं हो रहा।

 

   कई लोग वज़न कम करने के लिए सुबह का नाश्ता करना बंद कर देते है और उनको ऐसा लगता है, कि अब हमारा वज़न बढ़ नही सकता। परंतु आपको यह पता नहीं होगा, तो यह बात ज़रूर ध्यान में रखिए कि सुबह का नाश्ता हमारे लिए बहुत ज़रूरी होता है। 

 

   बहुत से लोग वज़न बढ़ने के कारण नाश्ते से परहेज़ करते हैं। लेकिन इसका असर हमारे शरीर पर भी पड़ता है। इन दिनों भूखा रहने का क्रेज़ है। लेकिन इसका असर आपके काम पर पड़ सकता है। अगर आप सही समय पर नाश्ता नहीं करेंगे तो आपकी याददाश्त भी कम होने लगेगी।

 

नाश्ते में प्रोटीन, मिनरल, विटामिन, फाइबर, कार्ब्स आदि शामिल होने चाहिए। अपने आहार में फाइबर का होना न केवल स्वास्थ्य के लिए बल्कि बीमारियों को दूर रखने के लिए भी महत्वपूर्ण है। अंडे, मछली, दूध आदि में प्रोटीन होता है। नाश्ते में आप उबले अंडे या बिना वसा वाले खाद्य पदार्थ खा सकते हैं।