मछलियों को आहार में शामिल करने के फायदे

 | 
Benefits of including a diet of fish

हम रोज़ाना हमारे आहार में सब्ज़ियां, फल, हरी पत्तेदार सब्जियों का बहुत इस्तेमाल करते है। क्योंकि हम सभी को पता है कि वह हमारे सेहत के लिए कितना महत्वपूर्ण है। अच्छी चीज़ो का सेवन करने से हम तंदुरुस्त रह सकते है। 

 

   आज हम इस लेख द्वारा आपको मछलियों को आहार के तौर पर इस्तेमाल करने के क्या - क्या फायदे होते है, यह बताएंगे। कई लोग मछलियों को खाने से इंकार करते है, क्योंकि उनमें से बदबूदार बदबू आती है, तो ऐसा नहीं है। मछलियां समुद्र में रहती है इसलिए उनमें से बदबू आना स्वाभाविक है। यदि मछलियों से बदबू आती है तो इसका मतलब ऐसा नहींं है कि वह मछली सड़ चुकी है। मछलियों को पकाने के लिए पानी से अच्छे से धोने के बाद उसकी बदबू निकल जाती है। मछलियों को पकाने के बाद उसका जो स्वाद आता है, वह आपको मछलियां खाने को आकर्षित कर देगा। 

 

   मछली में लो फैट होता है और बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाने के कारण मछली स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है। मछली में ज़्यादा प्रमाण में खनिज और कई अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं, इसलिए मछली का सेवन शरीर की कई ज़रूरतों को पूरा करता है। मछलियों में सब्ज़ियों जैसे कई पोषक तत्व होते है, जिसका सेवन आप आहार में अच्छी तरह से कर सकते हो। 

 

मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो कैंसर से बचाव करता है। मछली खाने से ब्रेस्ट कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर से बचाव होता है। अगर आप नॉनवेज खाने के शौकीन हैं तो अपने आहार में मछली को इस्तेमाल करना आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा।  

 

अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा तेज़ दिमाग वाला बने, तो उसे आज से ही मछली खिलाना शुरू कर दीजिए। मछली में मौजूद पोषक तत्व मस्तिष्क को तेज़ करने का काम करते है। छोटे बच्चों के दैनिक आहार में भी मछलियों का इस्तेमाल कीजिए।  

 

   मछली में मिलने वाले ओमेगा-3 की वजह से इसका सेवन करने वालों की त्वचा और बाल खूबसूरत बने रहते हैं। इससे त्वचा की नमी नहीं जाने पाती है और बाल भी चमकदार बने रहते है। 

 

   सभी देशों - विदेशों में लोग मछलियों को अपने अपने तरीकों से बनाते है और इसका सेवन करते है। मछली खाते वक्त हमें यह भी ध्यान रखना ज़रूरी है कि कई मछलियों में कांटे भी होते है, तो बच्चों को मछली खिलाते वक्त इन चीज़ो का ध्यान रखें।