सावधान ! आम खाने से होती हैं दिक्कतें, संभलकर खाएं आम

आम न केवल स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि सेहत के लिए भी यह काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन्‍स, मिनरल्‍स, आयरन जैसे तत्‍व होते हैं जो हमारी इम्‍यूनिटी को बूस्‍ट रखते है|
 | 
mango

फलों का राजा होने के साथ-साथ आम सीज़नल फ्रूट है, जिसकी वजह से यह सभी को अधिक पसंद है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजारों में तरह-तरह के आम बिकने लगते हैं और आम के शौकीन लोग इसकी खरीदारी शुरू कर देते हैं। आम न केवल स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि सेहत के लिए भी यह काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन्‍स, मिनरल्‍स, आयरन जैसे तत्‍व होते हैं जो हमारी इम्‍यूनिटी को बूस्‍ट रखते हैंलेकिन अगर इसे अधिक मात्रा में खा लिया जाए तो इसका बुरा असर भी हमारे शरीर पर पड़ सकता है। एक रिसर्च में पाया गया है कि आम का अधिक सेवन किया जाए तो हो सकता है कि आपको हाई कोलेस्‍ट्रॉल, ओबेसिटी और डायबिटीज जैसी समस्‍याओं से जुझना पड़े।

बढ़ सकता है वज़न

अगर आप जरूरत से ज्‍यादा आम खाते हैं तो यह आपके वज़न बढ़ने का कारण बन सकता है। दरअसल आम में कैलोरीज की मात्रा बहुत अधिक होती है। ऐसे में अगर आप इन कैलोरीज को रोज़ बर्न कर लें तब तो वज़न नहीं बढ़ेगा।

दाने की हो जाती है समस्या

अधिक मात्रा में आम खाने से शरीर में दाने और फुंसियों की शिकायत हो सकती है। यही नहीं, इससे आपके चेहरे पर भी दाने हो सकते हैं। आयुर्वेद में भी कहा गया है कि मीठे फल के अधिक सेवन से त्‍वचा पर दाने की शिकायत देखने को मिलती है।

ब्लड शुगर को कर सकता है प्रभावित

आम के अंदर कुदरती मिठास रहता है। ऐसे में अगर आप अधिक मात्रा में आम खाएंगे, तो इससे आपका ब्लड में शुगर लेवल बढ़ सकता है। अगर आपको डायबिटीज़ है तो बिना डॉक्‍टर की सलाह पर आम बिलकुल ना खाएं।

आम खाने का यह है सही वक्त

कोशिश करें कि आम को सुबह के नाश्ते के समय या फिर दोपहर के लंच के बाद खाएं। सुबह आम को खाने से आपको दिनभर एनर्जी मिलेगी, लेकिन अगर आप रात में खाने के बाद आम खाते हैं तो यह आपकी नींद को प्रभावित कर सकता है।