क्या आप जानते है लीची में कौन- से महत्वपूर्ण गुण है
फलों में कुछ न कुछ तो महत्वपूर्ण गुण होते ही है, जो सेहत के लिए बहुत ज़रूरी होते हैं। फलों का सेवन करने से हम तंदुरुस्त रह सकते है। आज हम ऐसे ही एक फल के बारे में बताएंगे। वह फल दिखने में बहुत छोटा परंतु उसका स्वाद की मिठास कुछ अलग ही होती है। परंतु क्या आपको यह पता है की उसे खाने खाने के क्या फायदे है।
आज इस लेख द्वारा हम लीची के बारे में बताने वाले है। किंतु लीची में ऐसे कौन से गुण है, जिससे हमें फायदा हो सकता है। लीची गर्मियों का एक प्रमुख फल है। स्वाद में मीठा और रसीला होने के साथ ही, ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। रोजाना लीची खाने से चेहरे पर निखार आता है और बढ़ती उम्र के लक्षण कम नजर आते है। हालांकि लीची खाते समय ध्यान रखे की इसे बहुत अधिक मात्रा में खाना नुकसानदेह हो सकता है। इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से खुजली, सूजन और सांस लेने में कठिनाई हो सकती है।
फायदे :
-
बीटा कैरोटीन और ओलीगो जेल से भरपूर लीची दिल को स्वस्थ रखने मददगार है।
-
लीची कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में मददगार है।
-
अगर आपको ठंड लग गई है तो लीची के सेवन से तुरंत फायदा मिलेगा।
-
अस्थमा से बचाव के लिए भी लीची का इस्तेमाल किया जाता है।
-
लीची का इस्तेमाल कब्ज़ से राहत के लिए भी किया जाता है ।
-
मोटापा घटाने के लिए लीची फायदेमंद है।
-
लीची इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट करने का काम करती है।