क्या आप जानते है? आम सेहत के लिए भी गुणकारी है

 | 
Do you know; It is also beneficial for general health

 फलों का राजा आम है। आम किसे नहीं पसंद, छोटे बच्चों से लेकर दादा-दादी सभी को आम का मीठापन पसंद है। गर्मियों में आए दिन सभी लोग आम भर - भर कर खाते हैं, क्योंकि आम का मीठापन चॉकलेट से ज्यादा रहता है। 

 

    हम आम बड़े शौक से खाते है क्योंकि उसका मीठा पन बहुत ही निराला रहता है। पर क्या आप जानते है सेहत के लिए आम कितना गुणकारी है। आप में से कम लोगों को ही आम के गुणों के बारे में पता होगा। इस लेख में हम आज यही बताने वाले है, कि सेहत  के लिए आम क्यों गुणकारी है। 

 

   आम में विटामिन, फाइबर, मैग्नीशियम, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। जो हमें शरीर की विभिन्न समस्याओं से मुक्ति दिलाता है। आम त्वचा से लेकर पेट तक की सभी समस्याओं को दूर करता है

 

इसके विभिन्न स्वास्थ्य लाभ भी हैं, जिनमें से एक प्रतिरक्षा है। आम के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार होता है, जिससे हम किसी भी बीमारी से आसानी से लड़ सकते हैं। आम विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन ई और विटामिन बी से भरपूर होता है। इससे हमारा इम्यून सिस्टम मज़बूत होता है।

 

स्वस्थ हृदय के लिए आम को उपयोगी माना जाता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम और पोटेशियम शरीर में रक्त वाहिकाओं को शांत रखते हैं। यह हृदय गति और रक्तचाप को संतुलित रखने में मदद करता है। मैंगिफेरिन नामक एक एंटीऑक्सिडेंट हृदय कोशिकाओं को सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाता है।

 

आम फाइबर से भरपूर होता है, जो कब्ज़ और दस्त जैसी पाचन समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। कब्ज़ से पीड़ित लोगों के लिए आम का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

 

आम विटामिन सी से भरपूर होता है। आम शरीर में विटामिन सी की कमी को पूरा करता है। कोलेजन नामक प्रोटीन बनाने के लिए शरीर को विटामिन सी की आवश्यकता होती है। यह बालों और त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके सेवन आप झुर्रियों और सूखे बालों से भी छुटकारा पा सकते हैं।

 

आम में विटामिन ए होता है, जो आंखों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। विटामिन ए की कमी से सूखी आंखें, रात में आंखों की रोशनी कम होना आदि हो सकता हैं। एंटीऑक्सीडेंट ल्यूटिन और अन्य अवयव भी आंखों को सूरज की रोशनी से बचा सकते हैं।