फलों के छिलके से बना सकते हैं, त्वचा के लिए बेहतरीन फेस पैक

 | 
Fruit peel can make the best face pack for skin

हमारे सेहत के लिए सभी फल बहुत जरूरी है। क्योंकि सभी फलों में अलग अलग सेहत के लिए जरूरी गुण होते है। फलों को इस्तेमाल करने के बाद उन फलों के छिलके को फेंक देते है। आज हम इस लेख द्वारा आपको यह बताएंगे कि फलों के छिलकों का भी हम इस्तेमाल कर सकते है। 

 

   लोग त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए महेंगे क्रीम, फेस वॉश, फेस पैक और साबुन का इस्तेमाल करते हैं और यह नहीं कई  महेंगे ट्रीटमेंट्स से अपना इलाज भी करते हैं। परंतु क्या आपको यह जानकारी है कि आप महंगी चीज़ों का इस्तेमाल ना करते हुए घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके भी त्वचा को सौंदर्यता दे सकते है। क्या आपको पता है कि फलों के छिलकों का भी इस्तेमाल करके हम उसका फेस पैक बना सकते है। 

 

   केले का छिलका - केले का छिलका चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करता है। केले के छिलके का पेस्ट बनाने की जरूरत नहीं है। केले के छिलके को चेहरे पर मलें और सूखने के बाद पानी से चेहरा धो लें।

 

तरबूज का छिलका - तरबूज खाना जितना आपकी सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद होता है, जितना आपकी सेहत के लिए। साथ ही तरबूज का छिलका आपकी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। तरबूज के छिलके का पेस्ट बना लें और उसमें दूध और गुलाब जल मिलाएं और इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 

 

आम का छिलका - आम के छिलके का पेस्ट बनाकर उसमें शहद मिलाकर गर्दन से लेकर मुंह तक लगाएं। सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें। आम में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा पर बैक्टीरिया फंगस से बचाने के साथ-साथ बढ़ती उम्र के असर को भी कम करते हैं।

 

संतरे का छिलका - संतरे के छिलके को सुखाकर उसका चूर्ण बना लें, इस चूर्ण में शहद और दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं। अपने हाथों से हल्की मालिश करें, क्योंकि यह फेस मास्क के साथ एक अच्छा स्क्रब है। मसाज के बाद इसे सूखने दें। फिर गुनगुने पानी से अपना मुंह धो लें। संतरे को विटामिन सी का अच्छा स्रोत माना जाता है।