क्या आपको पता है अंजीर खाने के फायदे ?

 | 
क्या आपको पता है अंजीर खाने के फायदे ?

 ऐसे कई फल, सब्ज़ियां और अन्य चीजे है; जिसका हमे स्वास्थ के लिए सेवन करना बहुत जरूरी है। हर एक फल और सब्जियों में स्वास्थ के लिए कुछ ना कुछ तो प्रोटीन या विटामिन ज़रूर होता है। आज हम इस लेख द्वारा आपको ऐसे एक चीज के बारे में बताएंगे, जिसका हर रोज आप खाने में इस्तेमाल करते हो, परंतु आपको पता नहीं होगा इसके खाने के क्या फायदे हो सकते है। 

   सूखे अंजीर पूरे साल बाजार में उपलब्ध रहते है। ताजा अंजीर की तरफ सूखे अंजीर की काफी मांग है। ताजा अंजीर का स्वाद सूखे अंजीर से अलग होता है। अंजीर का उपयोग सीधे आहार या मिठाई में किया जाता है। अंजीर में विटामिन ए. सी. और के होते है। साथ ही इसमें कॉपर, जिंक, आयरन, कैल्शियम होता है। अंजीर में प्राकृतिक शर्करा होती है। 

  • अंजीर कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। अंजीर में फाइबर होता है जो पेट को साफ करने में मदद करता है। 

  • ​​​​

  • ताजा अंजीर को सालसा के साथ खाने से अधिक लाभ होता है। इसमें फाइबर अधिक होता है। ताजा और सूखे अंजीर दोनों कब्ज़ को नियंत्रित करने में मदद करते है। 

 
  • अंजीर में होता है जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। अंजीर में ओमेगा - 3 और ओमेगा - 6 एसिड होता है। हृदय रोग को नियंत्रित करने में मदद करता है। 

 
  • वैसे ही घुटने के दर्द को कम करने के लिए सूखे अंजीर फायदेमंद होते है। दर्द से राहत पाने के लिए रोजाना 3 - 4 अंजीर खाना फायदेमंद है।