कच्चे आम का सेवन गर्मियों में करे कमाल

कच्चे आम का सेवन आपको कोरोना से भी बचा सकता है
 | 
कच्चे आम का सेवन गर्मियों में करे कमाल

अगर आपके शरीर की इम्युनिटी कमज़ोर है तो आपको कच्चे आम का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसमें पाए जाने वाले तत्व इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करते हैं। गर्मियों में पाया जाने वाला यह फल इस मौसम में बहुतायत में मिलता है जिसे खाकर न सिर्फ आप स्वस्थ रह सकते हैं बल्कि कई गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं।

कच्चा आम शरीर में पानी की आपूर्ति में सहायक होता है जो हमारे पाचन के लिए जरूरी है इसका नियमित तौर पर सेवन करने से पेट से संबंधित समस्याएं भी खत्म हो जाती है कोरोना काल में शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए कच्चा आम एक बेहतर विकल्प हो सकता है यह आपको कोरोनावायरस से बचाने में भी मदद करेगा। गर्मियों के मौसम का प्रमुख फल है कच्चा आम, इसे फलों का राजा भी कहा जाता है। कच्चे आम में विटामिन सी और ई के अलावा कैल्शियम, फास्फोरस और अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।

कच्चे आम के सेवन से शरीर में आयरन की आपूर्ति ठीक हो जाती है यह आपके शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है।

गर्मी में अक्सर मसालेदार भोजन खाने के बाद पेट में एसिडिटी की समस्या हो जाती है ऐसे में काले नमक के साथ कच्चे आम का सेवन आपके लिए खासा मददगार हो सकता है।

अगर आप अपना वज़न कम करने की सोच रहे हैं तो कच्चा आम खाने से आपका वजन कम हो सकता है।

एक स्वस्थ व्यक्ति रोजाना 100 से 150 ग्राम कटे हुए आम का सेवन कर सकता है वहीं डायबिटीज व हाइपरटेंशन के मरीजों के रोज़ाना 10 ग्राम का सेवन करना ही बेहतर है।

गर्मियों के मौसम में काले नमक के साथ आम का सेवन कर सकते हैं, शुगर के मरीजों के लिए तथा लू से बचाव के लिए भी इसका सेवन फायदेमंद होता है।