सुबह उठते ही मोबाइल, लैपटॉप को महत्व देना अच्छा है ?

 | 
Is it good to give importance to mobiles, laptops as soon as you wake up in the morning?

क्या आप सुबह उठते ही पहले अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान देते हो? आप में से ऐसे लोग कम ही होंगे जो ऐसा करते होंगे। और इन में से बाकी लोग पहले अपना मोबाइल, लैपटॉप का इस्तेमाल करते होंगे। कई लोगों की ऐसी ही आदत रहती है कि, सुबह उठते ही पहले मोबाइल, लैपटॉप लेकर बैठना और फिर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना। यदि आपकी यह आदत है, तो यह आदत बिल्कुल ठीक नहीं है। लॉकडाउन की वजह से कई लोगों के दफ्तर भी बंद है और वर्क फ्रॉम होम शुरू है। इसलिए जितना हो सके, उतना हमें हमारे स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना ज़रूरी है। 

 

   सुबह उठते के बाद अपने मोबाइल और लैपटॉप को अपने से कम कम 15 मिनट के लिए दूर रखिए। सुबह उठकर अपना मोबाइल चेक करना और सोशल मीडिया पर समय बिताना ग़लत है। यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। यह आपको दिन भर थका हुआ महसूस कराता है। 

 

   लॉकडाउन की वजह से कई लोगों की नौकरियां तक चली गई है। इसलिए कई लोग तनाव में आ गए है। आजकल की लाइफस्टाइल में तनाव बहुत आम हो गया है। इस तनाव के कारण लोगों को लगातार स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती रहती हैं। तनाव, हृदय रोग, मधुमेह, अवसाद और अस्थमा जैसी समस्या पैदा हो सकती है।

 

   इसलिए जितना हो सके तनाव से बचें। ऐसा करने से आपको बिना व्यायाम या आहार नियंत्रण के फिट रहने में मदद मिलेगी।

मौजूदा कोरोना काल में आप व्यायाम करने के लिए बाहर भी नहीं जा सकते हैं। जितना हो सके उतना सकारात्मक सोचे। और इस पर एक ही उपाय है योग, व्यायाम करें। इससे आप ज़्यादा नकारात्मक चीज़ें नही सोच पाएंगे। 

 

   हम में से कई लोग वज़न कम करने के लिए तरह-तरह के प्रयास करते हैं। हालांकि, वज़न कम नहीं होता है। वज़न घटाने के लिए रस्सी कूदना बहुत फायदेमंद होता है। इससे आपको तुरंत वज़न कम करने में मदद मिलती है। रस्सी पर कूदते समय आपको कम से कम तीन से चार घंटे तक कुछ भी नहीं खाना चाहिए। 

 

   या फिर आपको पेट में दर्द हो सकता है। रोजाना 35 से 40 मिनट वॉक करें। अगर आप साइकिल चला रहे हैं तो यह दिल के लिए बहुत फायदेमंद है। साइकिल चलाने से हृदय गति बढ़ती है और रक्त परिसंचरण में सुधार होता है।