तरबूज खाने के ढेरों फायदे

गर्मियों के मौसम में आने वाला यह फल आपको सेहत से जुड़े कई लाभ देता है
 | 

तरबूज आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गर्मियों के मौसम में आने वाला यह फल आपको सेहत से जुड़े कई लाभ देता है। यह पानी से भरपूर फल है, जो इस गर्म मौसम में शरीर में पानी की पूर्ति करने में मददगार होता है। मुंह में जाते ही यह आपके गले को तर कर देता है और साथ ही गर्मी से राहत दिलाता है। आम के बाद अगर गर्मियों में किसी फल का इंतजार लोग करते हैं तो वह तरबूज ही है। यह न सिर्फ प्यास बुझाता है बल्कि पेट को भी भरा - भरा महसूस कराता है।

तरबूज खाने के फायदे

पानी से भरपूर यह फल गर्मी में जितना खा सकते हैं खाएं। यह आपको गर्मी की तपन से बचाएगा और शरीर को हाइड्रेट रखेगा।

तरबूज का लाल हिस्सा ही नहीं, उसका सफेद भाग भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। सफेद भाग यानी उसका छिलका आपको कई रोगों से बचा सकता है तरबूज के छिलके में मैग्नीशियम, पोटेशियम कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी, विटामिन के की भरपूर मात्रा होती है।

तरबूज विटामिन ए का अच्छा स्रोत माना जाता है जो आपकी आंखों और दिल के लिए अच्छा होता है। तरबूज खाने से कब्ज़ की समस्या दूर की जा सकती है, क्योंकि यह फाइबर और पानी से भरपूर होता है।

शरीर में खून की कमी दूर करने में तरबूज मददगार हो सकता है। यह हिमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने में अच्छा साबित हो सकता है। यह विटामिन सी और आयरन की सामग्री से समृद्ध होता है। तरबूज आयरन के बेहतर अवशोषण में मदद कर सकता है। यूएसडीए के अनुसार 100 ग्राम तरबूज में 0.2 मिलीग्राम आयरन होता है।

तरबूज में पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो इलेक्ट्रोलाइट फंक्शन को बनाए रखने में मददगार होता है। यह दिल की सेहत और हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। तरबूज में लाइकोपिन होता है जो त्वचा को चमकदार और जवां बनाए रखता है।