कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाएं, मज़बूत करें उनकी इम्यूनिटी

बच्चों की मज़बूत इमयूनिटी उनको कोरोना से बचाने में मददगार हो सकती है
 | 
हेल्दी खाना

देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर देश के तमाम वैज्ञानिक और डॉक्टर आगाह कर रहे हैं कि कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिए ज़्यादा घातक साबित हो सकती है। ऐसे में बच्चों को तीसरी लहर से बचाने के लिए उनकी मज़बूत इम्यूनिटी बहुत ज़रूरी है।

एक स्टडी के मुताबिक़ कैरोटीनायड शरीर में प्रतिरक्षा कोशिकाओं की संख्या को भी बढ़ाता है, जिससे बच्चे की  इमयूनिटी बढ़ती है। ऐसे में आप बच्चों की डाइट में ब्रोकली, केला, शिमला मिर्च, संतरा, स्ट्रॉबेरी, अंगूर, नींबू आदि विटामिन सी से भरपूर चीजें शामिल कर सकते हैं। यह चीज़े उनके इम्युन सिस्टम को मज़बूत बना सकती हैं।

अगर बच्चे पी सके तो उन्हें सुबह-शाम सेब का सिरका दें। इसके लिए आधा चम्मच सिरका एक कप पानी में मिलाकर बच्चों को पिलाएं। इसके अलावा खाना पकाने में अदरक व लहसुन का इस्तेमाल अवश्य करें।

अगर बच्चा नॉनवेज खाता है तो उसे ऑयली फिश जैसे मैकरल, हेरिंग और फ्रेश टूना में ओमेगा -3 फैटी एसिड होता है और फैटी एसिड आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को विनियमित करने में मदद करता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड की कुछ मात्रा सफेद मछली जैसे कोली और हैडॉक में भी पाई जाती है।  अगर बच्चा वेजिटेरियन है तो उसी हरी सब्जियां, हेजलनटस, अलसी आदि डाइट में शामिल कर सकते हैं।