इन 5  ड्रिंक्स से बूस्ट होगी इम्म्यूनिटी और गर्मी में मिलेगी ठंडक

इस महामारी को रोकने के लिए एक तरफ जहां सरकार टीकाकरण अभियान चला रही है, वहीं दूसरी तरफ देशभर में लोग घरेलू तरीकों के जरिए अपना इम्यून सिस्टम मजबूत कर रहे हैं |
 | 
इन 5 ड्रिंक्स से बूस्ट होगी इम्म्यूनिटी और गर्मी में मिलेगी ठंडक
कोरोना वायरस का बढ़ता संक्रमण लोगों को अपनी सुरक्षा करने और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने का महत्झा्झ्झा््झा्झ्झा रहा है | इस महामारी को रोकने के लिए एक तरफ जहां सरकार टीकाकरण अभियान चला रही है, वहीं दूसरी तरफ देशभर में लोग घरेलू तरीकों के जरिए अपना इम्यून सिस्टम मजबूत कर रहे हैं |
इम्युनिटी बढ़ने के लिए जरुरी नहीं है की आपको कड़वी चीजों का ही सेवन करना पड़े| हम आपको ५ ऐसे समर ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे जो न केवल आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करेगा, बल्कि गर्मी के मौसम में आपको ठंडक का भी एहसास देगा|
1. ग्रीन स्मूथी 
शरीर को ठंडा रखने और इम्यून सिस्टम को मजबूत कफ़न के लिए हरी सब्जियों से बेहतर कुछ नहीं हो सकता| पालक, ककड़ी और आंवला के रस से बना स्मूथी विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर होगा| इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए  आप नींबू का रस और सेंधा नमक डाल सकते हैं|
2. बेल का शरबत 
बेल का फल मौसमी फल है जिसे पूरे भारत में उगाया जाता है| एक तरफ जहां इसके पत्तों का इस्तेमाल पूजा सामग्री में किया जाता है, वहीं दूसरी तरफ इसके फल का उपयोग तमाम औषधियों में किया जाता है| बेल के शरबत में फाइबर, विटामिन सी, पोटैशियम, कैल्शियम और आयरन जैसे तत्वों से भरा होता है, जो आपके पेट को ठंडा रखता है और शरीर में बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने के लिए आपकी इम्युनिटी मजबूत बनता है|
3. आम पन्ना 
आम फलों का राजा है और गर्मियों में इसे मुख्य फल माना जाता है| कच्चे और पक्के आम दोनों इन दिनों लोगों को बेहद पसंद आते हैं| आम का पन्ना न केवल स्वाद में उत्तम मन जाता है, बल्कि इसका सेवन डिप्रेशन दूर करने में मददगार माना गया है| आम पन्ना शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ा सकता है|
4. पुदीना छाछ 
छाछ या लस्सी के बिना गर्मियों को अधूरा माना जाता है| ताजे दही से बना यह समर ड्रिंक बैक्टीरिया से लड़ने के साथ- साथ हमारे पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है| इस चटपटे ड्रिंक में कुछ पुदीने के पत्ते और चुटकी भर जीरा पाउडर मिलाना इस ड्रिंक को काफी सेहतमंद बना देता है| पुदीना में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, ई , ऐ पाया जाता है| पुदीना और जीरा शरीर में प्रतिरक्षा बढ़ने वाले गुणों के लिए जानी जाती है |
5. खस का शरबत 
वैसे तो खस का इस्तेमाल कूलर में ठंडाई पैदा करने के लिए किया जाता है, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि यह एक बेहतरीन ड्रिंक भी है| खस की जड़ें एंटीऑक्सीडेंट का एक समृद्ध स्त्रोत हैं जो शरीर में मुक्त कणों से लड़कर हमारी प्रतिरक्षा को बढाती हैं| इसके अलावा इस ड्रिंक में जिंक की मात्रा भी होती है |