चाय के साथ नहीं खानी चाहिए यह चीज़ें, शरीर को होता है नुक़सान
सुबह चाय से दिन की शुरुआत करना या फिर शाम को दिनभर की थकान मिटाने के लिए चाय की चुस्की लेना, यह अधिकतर लोगों को पसंद है। कुछ लोग चाय के साथ बिस्किट या कुछ भी चटपटा खाना पसंद करते हैं। कुछ तो ऐसे होते हैं जो चाय केवल उसके संग कुछ खाने के लिए पीते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि चाय के साथ कुछ ख़ास चीज़ो का सेवन करने से आप बीमार हो सकते हैं। आपको एसिडिटी, कब्ज़ जैसी समस्या हो सकती है।
आइए आपको बताते हैं कि चाय के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए ताकि आपके शरीर को नुकसान होने से बचाया जा सके :
बेसन से बनीं चीजें बिल्कुल न खाएं
अधिकतर लोग चाय के साथ बेसन से बनी चीज़े खाना पसंद करते हैं जैसे नमकीन और पकौड़े, लेकिन चाय के साथ बेसन की चीजों को खाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है और यह पाचन संबंधी समस्याएं भी पैदा कर सकता है।
कच्ची चीज़ें न खाएं
चाय के साथ कच्ची चीज़ें नहीं खानी चाहिए। चाय के साथ कच्ची चीज़ें खाने से सेहत और पेट को नुकसान पहुंच सकता है। चाय के साथ सलाद, अंकुरित अनाज या फिर उबला हुआ अंडा खाने से बचें।
ठंडी चीज़ें न खाएं
चाय के साथ या फिर चाय पीने के बाद किसी भी ठंडी चीज का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीने से भी बचना चाहिए, क्योंकि ऐसा करना पाचन तंत्र पर बुरा असर डाल सकता है। इससे गंभीर एसिडिटी या पेट की समस्या हो सकती है।
खट्टी चीज़ों का सेवन न करें
कई लोग चाय में नींबू निचोड़कर लेमन टी बनाकर पीते हैं, लेकिन चाय में नींबू की मात्रा ज्यादा होने से एसिडिटी, पाचन और गैस की समस्या हो सकती है। इसलिए चाय के साथ खट्टी चीज़ों का सेवन करने से बचें। यदि आप लेमन टी पीते हैं तो उसमें नींबू की मात्रा कम रखें।