अगर आप भी गर्मी के मौसम में दही के है दीवाने तो न करें ये गलती

दही के साथ न करें इन चीज़ो का इस्तेमाल

 | 
अगर आप भी गर्मी के मौसम में दही के है दीवाने तो न करें ये गलती

हमारे घर मे उपलब्ध बहुत सी चीज़े ऐसी होती है, जिनके फायदे के बारे में तो हमको पता है पर कभी - कभी उनका साइड इफ़ेक्ट भी होता है। ये हम में से किसी को ही पता होता है, तो चलिए आज हम बात करते हैं, ऐसी ही एक चीज के बारे में, जिसे हम दही बोलते है। जी हां दही को सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है।

आयुर्वेद में इसका काफी महत्व है। आयुर्वेद के मुताबिक, दही पाचन शक्ति बढ़ाने वाला होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, कैल्शियम और प्रोटीन पाए जाते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि जो लोग रोोज़ाना दही का सेवन करते हैं, उनका पाचन तंत्र सही रहता है और पेट से जुड़ी समस्याओं से बचाव होता है। हालांकि कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जिनका सेवन दही के साथ बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये सेहत के  लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। 

चलिए अब आपको बताते है ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में.... 


 
आम के साथ दही

दही और आम की तासीर भी एकदम अलग होती है। दही जहां ठंडी होती है तो आम गरम होता है। इन दोनों का एक साथ सेवन त्वचा संबंधी समस्याएं (जैसे- एलर्जी) पैदा कर सकता है। इस बात का हमेशा ध्यान रखें। 

दही के साथ प्याज़ 

गर्मी के दिनों में इन दोनों ही चीजों को खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन चूंकि दही की तासीर ठंडी होती है जबकि प्याज शरीर में गर्मी पैदा करता है। इसलिए इन दोनों का सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए। इससे एलर्जी, गैस, एसिडिटी और उल्टी की समस्या हो सकती है।

दही के साथ मछली 

दही और मछली का सेवन भी एक-साथ कभी नहीं करना चाहिए, ये तो आपने शायद सुना भी होगा। अगर आप दही के साथ मछली का सेवन करते हैं तो इससे शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है, कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं, जैसे- अपच या पेट से संबंधित अन्य समस्याएं।