लिक्विड लिपस्टिक लगाते हो तो ये चीजें ध्यान में रखिए

आजकल लड़कियों के बीच लिक्विड लिपस्टिक काफी लोकप्रिय है। ऐसे देखा जाए तो पिक में बहुत सारे विविध प्रकार होते है, परंतु इनमें से ज्यादातर लड़कियों में लिक्विड लिपस्टिक को चुना है। ये लिपस्टिक देखने में जितनी खूबसूरत लगती है इसे लगाना उतना ही मुश्किल होता है। और इसे लगाते समय आपको कई सावधानियां बरतनी पड़ती है। लिक्विड लिपस्टिक अन्य लिपस्टिक के मुकाबले ज़्यादा समय तक टिकती है और इसका कलर भी काफ़ी इंटेन्स होता है। और इसका एक कोट ही आपके लिप्स को बेहद खूबसूरत कलर देता है। आज हम इस लेख के द्वारा बताएंगे कि लिक्विड लिपस्टिक लगाते समय अगर आपको किसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो उसके उपाय क्या हैं।
-
लिपस्टिक लगाते वक्त जल्दी ना करें - लिक्विड लिपस्टिक अन्य लिपस्टिक के मुकाबले अधिक मात्रा में होती है। बाकी लिपस्टिक की तरह इसे झटपट नही लगाया जा सकता। इसे लगाते वक्त समय लें, ताकि प्रॉपर आउटलाइन और फिनिशिंग दे सकें।
-
मेकअप करना जरूरी - लिक्विड लिपस्टिक लगाने के बाद आपके लिप्स खूबसूरत और बेहतरीन लगाते है। यह लिपस्टिक काफी पिगमेंटड होती है, इसलिये इसे लगाने के साथ - साथ मेकअप करना भी जरूरी होता है। लिक्विड लिपस्टिक पर आपने सिर्फ फाउंडेशन और मैचिंग का ब्लश का भी इस्तेमाल कर सकते है।
-
कम मात्रा में लिपस्टिक लगाएं - लिक्विड लिपस्टिक और अन्य लिपस्टिक की मात्रा में काफी फर्क होता है। अन्य लिपस्टिक यानी कि मैट, ग्लोसी की लिपस्टिक आप ज़्यादा लगा सकते है, परंतु लिक्विड लिपस्टिक का एक कोट काफी होता है।
-
पहले होठों को मॉइश्राइज करे - लिक्विड लिपस्टिक काफी सूखी होती है, इसे लिप्स पर लगाने के बाद कई बार लिपस्टिक ड्राई दिखती है और होठों पर वह फटने जैसी दिखती है। इसलिए लिपस्टिक लगाने के पहले होठों को मॉइश्राइज करना होगा। इससे आपके होंठ हायड्रेटेड रहेंगे।