जानते हो नारियल तेल के क्या फायदे हैं


 

 | 
जानते हो नारियल तेल के क्या फायदे हैं

  हम हमारे शरीर को लेकर जितनी हो सके उतनी अच्छे से देखभाल करते है। आज हम ऐसी चीज़ के बारे में बताने वाले है, जिसका इस्तेमाल हम हमारे दैनिक जीवन में करते है। नारियल तेल का इस्तेमाल हम सभी करते है; परंतु नारियल तेल का इस्तेमाल सिर्फ खाने में ही नहीं करते बल्कि इसके अन्य भी फायदे है, जो आप में से कई लोगों को पता नहीं होंगे। आज इस लेख द्वारा हम आपको नारियल तेल के फायदों के बारे में बताएंगे। 

 
  • नारियल तेल बालों की सेहत के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। हालांकि, नारियल का तेल सिर्फ बालों की सेहत के लिए ही नहीं बल्कि नारियल तेल होंठों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। यदि होठों पर दिन में दो बार नारियल का तेल लगाएं तो इससे आपके होंठ मुलायम और कोमल बन जाते है। नारियल के तेल में बड़ी संख्या में एंटी - फंगल और एंटी - बैक्टीरियल गुण होते है। 

 
  • नवजात शिशु की मालिश के लिए नारियल तेल का प्रथम स्थान है। नारियल के तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते है, जो स्वाभाविक रूप से बच्चे की संवेदनशील त्वचा पर मौजूद वायरस और कीटाणुओं को नष्ट करने में मदद करता है। 

 
  • आज के शिशुओं को ज्यादातर डायपर लगाया जाता है। लेकिन इन डायपरों से शिशुओं को डायपर रैश जैसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। नारियल तेल के जीवाणुरोधी गुण इस समस्या से निजात दिलाते हैं।

 
  • नारियल तेल में मौजूद मीडियम - चेन फैटी एसिड बालों को एंटी - बैक्टीरियल और एंटी माइक्रोबियल गुण प्रदान करते है और बालों को झड़ने को भी रोकते है। साथ ही ये बालों को मजबूती प्रदान करते है।

 
  • ज्यादातर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है लेकिन यह सच है कि नारियल का तेल बच्चे के दांत दर्द के लिए एक उपाय के रूप में बहुत उपयोगी होता है। नारियल के तेल में एंटी - इम्फलेमेटरी गुण होते है। जिससे दांत दर्द से राहत मिलती है और बच्चे को आराम मिलता है।