हल्के लक्षण वाले मरीजों के जारी हुई नई गाइडलाइन, फॉलो करें यह नियम!

इसके अनुसार वह मरीज जिनमें कोविड के शुरुआती लक्षण हैं या फिर लक्षण नहीं हैं, वह घर पर ही होम आइसोलेशन में रहेंगे। उनके साथ कांटेक्ट में आए हुए लोगों को भी होम क्वारंटाइन में रहना होगा।

 | 
हल्के लक्षण वाले मरीजों के जारी हुई नई गाइडलाइन, फॉलो करें यह नियम!

कोरोना के हल्के लक्षण वाले मरीजों के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इसके अनुसार वह मरीज जिनमें कोविड के शुरुआती लक्षण हैं या फिर लक्षण नहीं हैं, वह घर पर ही होम आइसोलेशन में रहेंगे। उनके साथ कांटेक्ट में आए हुए लोगों को भी होम क्वारंटाइन में रहना होगा।

नई गाइडलाइन के मुताबिक घर में कोरोना संक्रमित व्यक्ति की पूरी देखभाल करनी होगी। इसके साथ ही संक्रमित व्यक्ति के परिजनों को लगातार अस्पताल या डॉक्टर्स के संपर्क में रहना होगा। कोरोना के लक्षण सामने आने के कम से कम 10 दिन बाद होम आइसोलेशन को खत्म किया जा सकता है, लेकिन वह भी तब अगर संक्रमित व्यक्ति को तीन दिन तक फीवर न आया हो।

कोविड मरीजों के लिए जरुरी बातें :

  • क्रॉस वेंटिलेशन हो और कमरे की खिड़की खुली रहे।
  • संक्रमित व्यक्ति ट्रिपल लेयर मास्क पहनें।
  • हर 8 घंटे पर मास्क बदलना जरुरी।
  • घर के बाकी सदस्यों से उचित दूरी बनाना जरुरी।
  • मरीज को दिन में दो बार गुनगुने पानी से गरारा करने और स्टीम लेने की सलाह दी गई है।

लिक्विड डाइट और आराम जरुरी :

  • खाने में ज्यादा से ज्यादा लिक्विड डाइट का सेवन करें।
  • होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के लिए ज्यादा से ज्यादा आराम करने की सलाह।
  • ब्लड ऑक्सीजन सेचुरेशन को मॉनिटर करने के लिए प्लस ऑक्सीमीटर का इस्तेमाल करना अनिवार्य है।
  • रोजाना 4 घंटे पर टेम्परेचर चेक करना जरूरी।