ब्रोकली से जुड़े हैं सेहत के कई फायदे, आइए जाने इसके बारे में

ब्रोकली कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है और इसको खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।
 
 | 
brocoli

सेहत को तंदरुस्त रखने के लिए कई तरह की सब्ज़ियां और फल खाए जाते हैं, लेकिन फूलगोभी की तरह दिखने वाली ब्रोकली के फायदे के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। ब्रोकली कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है और इसको खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं ब्रोकली खाने के फायदे :

हड्डियों और दांतों के लिए

ब्रोकली का सेवन करने से हड्डियों और दांतों को मजबूती मिलती है। इसमें काफी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

पाचन क्रिया को सही रखने के लिए

सेहत को दुरुस्त रखने के लिए पाचन क्रिया का सही तरह से काम करना भी बहुत ज़रूरी है। ब्रोकली में काफी मात्रा में फाइबर और विटामिन-ए पाया जाता है, जो आपके पाचन क्रिया को सही तरह से काम करने में मदद करता है। इसके साथ ही इसके सेवन से मेटाबॉलिज़्म भी मजबूत होता है।

आंखों के लिए

आँखों के स्वास्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए ब्रोकली का सेवन काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आँखों की रौशनी तो बढ़ती ही है, साथ ही आपकी आँखें कमज़ोर भी नहीं होती हैं। ब्रोकली में ल्यूटिन और जियाजैंथिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आँखों को कमज़ोर होने से बचाते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए

रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी ब्रोकली का सेवन काफी मदद करता है। ब्रोकली में सल्फोराफेन और विटामिन सी पाया जाता है जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे बीमारियों से बचने में मदद मिलती है।