शरीर से विटामिन-ई की कमी को दूर करती है यह चीज़े

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए विटामिन्स काफी अहम माने जाते हैं, और ख़ासतौर पर विटामिन ई। अगर शरीर में विटामिन-ई की कमी है तो शरीर को कई तरह की बीमारियां घेर सकती हैं।
 
 | 
शरीर से विटामिन-ई की कमी को दूर करती है यह चीज़े

हेल्दी और फिट रहना हर कोई चाहता है। खासतौर पर कोरोना महामारी के इस दौर में, जहां लोगों को अच्छे स्वास्थ्य का मतलब अब समझ आने लगा है। कोरोना काल में मजबूत इम्यूनिटी बहुत जरुरी हो गई है। मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई वायरल संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है। शरीर को सेहतमंद रखने के लिए विटामिन्स काफी अहम माने जाते हैं, और खासतौर पर विटामिन ई। अगर शरीर में विटामिन-ई की कमी है तो शरीर को कई तरह की बीमारियां घेर सकती हैं। विटामिन-ई न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि यह बालों और स्किन के लिए भी बहुत अच्छा होता है। आइए जानते हैं विटामिन-ई से भरे कुछ खाद्य पदार्थ।

1. मूंगफली

मूंगफली सेहत के लिए कई फायदों से परिपूर्ण है। मूंगफली को विटामिन-ई का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। आप डाइट में इसे शामिल कर विटामिन-ई की कमी को दूर कर सकते हैं।

2. बादाम

बादाम दिमाग के लिए और सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। विटामिन-ई के गुणों से भरपूर बादाम शरीर को ताकत देने का काम करता है। इसके सेवन से आप शरीर में विटामिन ई की कमी को दूर कर सकते हैं।

3. सूरजमुखी के बीज

सूरजमुखी के बीज को विटामिन-ई का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसके बीज डाइजेस्टिव सिस्टम को एक्टिव रखने में मदद करते हैं। विटामिन-ई की कमी को दूर करने के लिए इन बीजों को आप दही, दलिया या सलाद में मिक्स कर खा सकते हैं।

4. ब्रोकली

ब्रोकली एक ऐसी हरी सब्जी है जिसे सेहत के लिए काफी गुणकारी माना जाता है। ब्रोकली में विटामिन-ई और विटामिन-सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसे डाइट में शामिल कर विटामिन ई की कमी को दूर कर सकते हैं।

5. पपीता

पपीते में विटामिन-ई के गुण पाए जाते हैं। पपीते को डाइट में शामिल कर वजन को आसानी से कम कर सकते हैं। कब्ज़ की समस्या को दूर करने के लिए पपीते का सेवन कर सकते हैं।