लक्षद्वीप आयलैंड और वहां की खूबसूरती

 | 
लक्षद्वीप आयलैंड और वहां की खूबसूरती

   यात्रा करना और नए नए देश - विदेशों को देखना उनकी विविधता और संस्कृती देखना और उनके भाषाओं, परिधानों को देखना। ऐसे हमे उन देशों के बारे में जानकारी मिलती हैं। आज हम भारत के ऐसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी देने वाले है, जो लगभग दिखने में मालदीव्स जैसे हैं। नीला समुंदर, सफेद रेती, खुला आसमान। भारत के सबसे नीचे की तरफ ऐसे कई द्वीप हैं, वहां का समुंदर हुई नीला है और वह कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी हैं। इस आर्टिकल द्वारा भारत के सबसे सुंदर लक्षद्वीप आयलैंड के बारे में जानकारी देने वाले हैं। यदि आपको वहां घूमने जाना हैं, तो हम वहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में भी बताएंगे। 

 

   लक्षद्वीप आयलैंड पर्यटन स्थल केंद्र शासित प्रदेश हैं। भारत की पश्चिमी तट से लगभग 300 कि.मी की दूरी पर अरब सागर में स्थित हैं। लक्षद्वीप आयलैंड भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश के नाम से जाना जाता हैं। और यह सबसे खूबसूरत प्रदेश हैं; जहां देश - विदेश से पर्यटक खुबसुरती देखने आते हैं। लक्षद्वीप का शाब्दिक अर्थ 'लाख द्वीप' यह हैं। और यह आयलैंड 36 द्वीप से बना है हैं। और इनमे से 6 द्वीपों पर देशी यानी कि भारतीय पर्यटन को जाने की अनुमति हैं जबकि 2 द्वीपों ( बंगाराम और अगाती ) इन 2 द्वीपों पर सिर्फ विदेशी पर्यटकों को आने की अनुमति दी गई हैं। अब हम यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में और यहां की खूबसूरती के बारे में जानकारी लेते हैं। 

 
  • मिनिकॉय द्वीप ( Minicoy Island )

  • अगगती द्वीप ( Agagti Island )

  • बांगरम द्वीप ( Bangaram Island )

  • कावारत्ती द्वीप ( Kavaratti Island )

  • कल्पेनी द्वीप लक्षद्वीप ( Kalpeni Island )

  • कदमत आयलैंड ( Ladkar Island )

  • अमिंदिवी आयलैंड ( Amindivi Island )

  • अंद्रेटी द्वीप ( Andretti Island )

 
  • मिनीकॉय द्वीप - मिनिकॉय द्वीप लक्षद्वीप के प्रमुख और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक हैं। और यह 36 छोटे द्वीपों मे से एक हैं। यह आयलैंड कोचीन समुद्री तट से लगभग 400 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। मीनिकॉय द्वीप का दृश्य अतिशय देखने जैसा होता हैं। मूंगे की चट्टानें, आकर्षित सफेद रेत और अरब सागर का सुन्दर पानी देखने लायक होगा हैं। बड़ी बात तो यह है कि मिनिकॉय द्वीप लक्षद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप हैं।

 
  • अगगती द्वीप - अगगती द्वीप एक बेहद रोमांचक स्थान है, को मूंगा भित्तियों की आनंदमय सुंदरता के लिए जाना जाता हैं। अगगती द्वीप लक्षद्वीप के कुछ द्वीपों की तुलना में छोटा होने के बाबजूद भी यहां की खूबसूरती देखने लायक हैं। यहां का साफ पानी, सफेद रेत, समुद्र तट और प्रेमियों के लिए रोमांचक स्थान हैं।

 
  • बांगरम द्वीप - बांगरम द्वीप हिंद महासागर के साफ नीले पानी में स्थित एक खूबसूरत जगह हैं। यह द्वीप अपनी प्राचीन मूंगा चट्टान और समुद्री तटों के लिए जाना जाता हैं। इस द्वीप पर पर्यटन सूर्योदय और सूर्यास्त का आनंद ले सकते हैं।

 
  • कावारत्ती द्वीप - कावारत्ती द्वीप यहां के सबसे सुन्दर रत्नों में से एक माना जाता हैं। कावारत्ती द्वीप लक्षद्वीप की राजधानी हैं। यह द्वीप समुद्री द्वीपों, सफेद मखमली रेत और खूबसूरत दृश्यों के लिए आकर्षित करती हैं। कावारत्ती द्वीप स्मार्ट शहर के रूप में विकसित करने के लिए चुना गया हैं।

 
  • कल्पनी द्वीप - कल्पनी द्वीप लक्षद्वीप में घूमने वाली प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक हैं। यहां का शानदार दृश्य पर्यटकों को अपने तरफ आकर्षित करता हैं। कल्पनी द्वीप को कोइफैनी द्वीप के नाम से भी जाना जाता हैं। कल्पनी द्वीप की उत्पत्ति लक्षद्वीप के सुरम्य स्थानों याने कि कल्पनी द्वीप चेरियम, पिट्टी और निलक्कम द्वीप इन समूह से मिलकर हुई हैं 

 
  • कदमत आयलैंड - लक्षद्वीप आयलैंड अपने खूबसूरती से पर्यटकों को अपने तरफ आकर्षित करता हैं। कदमत द्वीप लगभग 9 कि. मि के क्षेत्र में फैला हुआ हैं। यहां आकर्षित सफेद समुद्री बीच, सनराइज और सनसेट का मनमोहक दृश्य, नीला पानी और भित्तियां यात्रियों को कदमत आयलैंड पर आने के किए मजबूत करती हैं। इस आयलैंड हजारो की संख्या में पर्यटक आते हैं।

 
  • अमिंदिवी द्वीप - यह द्वीप पर्यटकों का प्रचंड पसंदिता द्वीप हैं। अमिंदिवी द्वीप उत्तरी लक्षद्वीप में स्थित हैं और यह द्वीप अपने गायन उत्पादनों के लिए प्रसिद्ध हैं। कुछ सरकारी नियमों के कारण यहां विदेशी पर्यटकों को अमिंदिवी द्वीप पर आने की अनुमति नहीं दी जाती हैं।

 
  • अंद्रेटी द्वीप - अंद्रेटी द्वीप एंड्रोट द्वीप के रूप में भी जाना जाता हैं। यह द्वीप लक्षद्वीप का सबसे बड़ा द्वीप हैं। अंद्रेटी द्वीप की सुंदरता पर्यटकों को शाम के समय यहां वक्त बिताना अच्छा लगता हैं।

 

    लक्षद्वीप एडवेंचर के किए स्कूबा डाइविंग, वाटर स्पोर्ट और खूबसूरत दर्शनीय स्थल मरीन संग्रहालय का आनंद भी के सकते हो। लक्षद्वीप में पर्यटन के लिए अक्टुबर से मई तक का समय अच्छा माना जाता हैं। और मध्य मई से सितंबर के दौरान बारिश होती हैं। लक्षद्वीप में यात्रा करते समय आपको सुविधाजनक होटल भी मिल जाएंगे। और आप अपनी सुविधा और बजट के अनुसार होटल का चुनाव कर सकते हैं। लक्षद्वीप जैसे अपने खूबसूरत दृश्य और वातावरण के किए प्रसिद्ध है वैसे वहा का भी बहुत स्वादिष्ट होता हैं। लक्षद्वीप के स्थानीय व्यंजनों ने चीनी, थाई, भारतीय और कोरियाई व्यंजनों सहित आंतरराष्ट्रिय व्यंजनों को पर्यटकों को परोसा जाता हैं। लक्षद्वीप पहुंचने के लिए हवाई मार्ग और जहाज से भी प्रवास कर सकते हो। अगगती हवाई अड्डा और कोची हवाई अड्डा से लक्षद्वीप केंद्र अच्छी तरह जुड़ा हैं। अगगती हवाई अड्डा लक्षद्वीप से 86 कि.मि की दूरी पर स्थित हैं।