मुन्नार - एक प्रेक्षणीय पर्यटन स्थल

 | 
मुन्नार - एक प्रेक्षणीय पर्यटन स्थल

   भारत में ऐसी अनेक जगह है; जहां पर्यटक बार - बार जाना पसंद करते हैं। और भारत के हर एक राज्य में अनेक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल आपको देखने मिलेंगे। ऐसे ही हम आज केरला के मुन्नार हिल स्टेशन के बारे में जानकारी लेने वाले हैं। आपको पता ही है कि केरला कितना सुंदर और प्रदर्शनीय है। वहां सिर्फ आपको बड़े - बड़े नारियल के पेड़, महीनों बेहेती नदियां और नीला आसमान देखने मिलेगा। इसी केरला के बीच मुन्नार मानक हिल स्टेशन हैं। मुन्नार जो पूरे भारतवर्ष से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं।

 

     मुन्नार का अर्थ माना जाता है, तीन नदियां जिनके संगम पर यह स्थित हैं।  ये तीन नदियां मुधिरापुझा, नल्लठन्नी और कुंडाली हैं। मुन्नार में वन्य जीवन को करीब से देखा जा सकता हैं। प्रतिवर्ष हजारों पर्यटक यहां आते हैं। जिंदगी की भागदौड़ और प्रदूषण से दूर यह जगह जीवन का आंनद लेने और शांति के लिए आते हैं। मुन्नार केरल के इडुक्की जिले में स्थित हैं।  इस हिल स्टेशन की पहचान है यहां के विस्तृत भू - भाग में फैली चाय कि खेती, चियी नदियां, झरने और ठंडे मौसम । मुन्नार ट्रैकिंग और माउंटेन बाइकिंग के लिए यह एक आदर्श स्थल हैं। मुन्नार के पर्यटन स्थलों को सैर बहुत सुखद अनुभव प्रदान करनेवाली होती हैं; क्योंकि विशेषकर यहां के अच्छे और सुखदायक मौसम के कारण। मुन्नार में ऐसे कई पर्यटन स्थल है; जहां ले आप अवश्य भेट देना। देवीकुलम, इको पॉइंट, मत्तपेत्ती, राजमाला, एरविकुलम राष्ट्रीय उद्यान, कुंडला झील, अनयीरंगल, चाय संग्रहालय, अथकुड फॉल्स, ब्लॉसम इंटरनेशनल पार्क।

 

     मुन्नार हिल स्टेशन पे लगभग मई महीने के बीच लाखों को संख्या में देशी - विदेशी पर्यटक आते हैं। और जून, जुलाई में यहां अधिक बारिश होती हैं। सर्दियों के मौसम में यहां बेहद ठंड पड़ती हैं। मुन्नार में आपको उनके तरीके का पारंपरिक भोजन जरूर चखने मिलेगा। मुन्नार में आप ट्रेन द्वारा, हवाई जहाज द्वारा तथा सड़क द्वारा भी आप पहोच सकते हैं। यदि आप एडवेंचर के शौकीन और उत्साही पर्यटक हो, तो यहां ट्रेकिंग और पैरा - स्लाइडिंग, रोप क्लाइंबिंग, बोटिंग और हाईकिंग का लुफ़्त जरूर उठाएं।