शिमला एक खूबसूरत हिल स्टेशन

 | 
शिमला एक खूबसूरत हिल स्टेशन

   आप को ठंडिले पहाड़ों और रास्तों पर चलने को आनंद उठाना हैं। वह भी अपने भारत में। हा, भारत में ही। आज हम आपको भारत के शिमला पर्वतीय स्थान के बारे में बताने जा रहे हैं। जो एक भारत ने सबसे प्रसिद्ध प्रेक्षणीय पर्यटन स्थलों में से एक हैं। शिमला भारत के उत्तर में स्थित हिमाचल प्रदेश राज्य की राजधानी हैं। और वह एक बहुत ही खूबसूरत पर्वतीय स्थान हैं। शिमला की ठंडी जलवायु उसे रहे के किए बहुत ही अनुकूल बनती हैं। शिमला चारों तरफ की हरियाली और बर्फ से ढके हुए पहाड़ और सुंदर तालाबों से समृद्ध हैं। यहां पर हर साल लाखों करोड़ों से लोग घूमने के लिए आते है। शिमला को ' पहाड़ियों की रानी ' के रूप से जाना जाता हैं। शिमला में शांत वातावरण, अच्छा माहौल और सुंदरता वाला खुबसूरत शहर हैं। शिमला का में श्यामक देवी जो की काली मां का रूप थी उनके नाम पर रखा गया था। 

 

      अब हम जानकारी लेते है; शिमला के इतिहास के बारे में। शिमला सोलन, उत्तर प्रदेश की सीमा से घिरा हुआ एक अद्भुत ही प्यारा शहर हैं। प्राचीन काल में शिमला में केवल घने जंगल हुआ करते थे। लेकिन वहां के जलवायु ने ब्रटीशरस को शिमला के शहरीकरण के किए आकर्षित किया था। पहले शिमला पूर्वी पंजाब की राजधानी हुआ करती थी, जिसे बाद में हिमाचल की राजधानी बना दिया गया था। शिमला के लोगो को ' शिमलावासी ' के नाम से पुकारा जाता हैं। यहां विभिन्न त्योहारों को मनाया जाता है, जिनमें ३ - ४ दिनों तक चलने वाला शिमला समर फेस्टिवल प्रमुख है, जों कि हर वर्ष पीक पर्यटन सीजन के दौरान रिज पर आयोजित किया जाता हैं। और इसका मुख्य आकर्षण देश भर के लोकप्रिय गायको द्वारा प्रदर्शन हैं। और अच्छी बात तो यह है कि २०१५ से ९५.० बिग एफएम और हिमाचल टूरिजम द्वारा हर साल संयुक्त रूप से क्रिसमस से नए साल तक रिज पर सात - दिवसीय लंबे शीतकालीन कार्निवल का आयोजन किया जाता हैं। शिमला में घूमने के लिए कई अच्छे जगह भी हैं। मॉल और रिज जैसे स्थानीय हैंगआउट शहर के केंद्र में हैं। कुछ प्रसिद्ध इमारतें भी हैं। शिमला में कई मंदिर हैं। यहां अक्सर आसपास के ग्रामों और शहरों से भक्त दर्शन करने आते हैं। यहां उत्कृष्ट आभूषणों, कढ़ाई वाले शाल और कपड़ों से लेकर चमड़े की वस्तुओ और मूर्तियां तक कई चीजे बनाई जाती हैं। शिमला में दक्षिण एशिया की एकमात्र प्राकृतिक आइस स्केटिंग रिंक भी हैं। इस स्थल पर अक्सर राज्य और राष्ट्रीय स्थित की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। और खास बट तो यह हैं की पर्यटकों का मनपसंदिता आइस स्केटिंग का मौसम आमतौर पर दिसंबर की शुरुआत में शुरू होता हैं फरवरी के अंत चलता हैं।

 

      अब हम आपको बताते हैं, शिमला के कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में; जहां ज्यादा तर पर्यटक भेट देते हैं। रिज, मॉल, काली बाड़ी मंदिर, जाखू मंदिर, राज्य संग्रहालय, प्रॉस्पेक्ट हिल, समर हिल, चैडविक जलप्रपात, संकट मोचन, ता जैसे असंख्य पर्यटन स्थल हैं। जहां आप इन सभी स्थलों को देखकर आनंदित जो जाएंगे। और हर साल आपको शिमला जाने का मन करेगा।