व्यायाम और योग का स्वास्थ से क्या संबंध हैं

 | 
व्यायाम और योग का स्वास्थ से क्या संबंध हैं

मानव का शरीर एक मशीन की तरह हैं। जिस तरह एक मशीन को कम में न लाने पर वह ठप पड़ जाती हैं, उसी तरह यदि शरीर में भी उचित संचालन न किया जाए तो उसमें कई विकार आने लगते हैं। हमे दफ्तर, घर, और अन्य कामकाजों से छुटकारा ही नहीं मिलता, जिससे काम से थोड़ा वक्त निकालकर हम अपने स्वास्थ पर भी ध्यान दे सकते हैं। स्वास्थ पर नजर अंदाज करना यह बिल्कुल ठीक बात नहीं हैं। जैसे हम अपने अन्य कामों पर ध्यान देते हैं, वैसे स्वास्थ पर ध्यान देना यह भी हमारा कर्तव्य हैं।

 

   कोरोना लॉकडाउन के समय हम सभी घर में थे। ना बाहर कई जाने का या आने का चारा था। इसलिए सभी ने अपने स्वास्थ के बारे में चिंता दर्शायी और नियमित तरीके से व्यायाम उस योग करने लगे। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी योग का समर्थन करते हैं। व्यायाम और योग करने से हमारा संपूर्ण शरीर और मानसिक स्वास्थ तरोताजा रहता हैं। यदि आपको किसी बात का तनाव है तो आप योग करके और उसमे मंत्रमुग्ध होकर आपको इस तनाव और चिंता के पीछे का रास्ता मिल जाएगा। क्योंकि योग के दौरान हमारा शरीर और दिमाग शांत रहता हैं। और हमारी सोचने के प्रति क्रिया अच्छी तरह बढ़ जाती हैं। यदि आप सुबह - सुबह बगीचों या बड़े - बड़े मैदानों पर देखेंगे तो वहां व्यायाम और योग करने कई लोग आते हैं। कुछ लोग दौड़ लगते हैं तो कुछ दंड - बैठक करते हैं। छुट्टियों के दिन बच्चे खेल - कूद कर अपना व्यायाम करते हैं। बुजुर्ग सुबह - शाम तेज चाल से टहलकर अपना व्यायाम करते हैं। साइकिल चलाना, तैरना, बाग - बगीचों में जाकर उछल - कूद करना आदि व्यायाम की अन्य विधियां हैं। व्यायाम चाहे किसी भी प्रकार का हो, इससे हमे बहुत लाभ होता हैं। इससे हमारा शरीर तंदुरुस्त रहता हैं और काम करने के प्रति शक्ति बढ़ जाती हैं। 

 

   योग से हमारी सोचने के प्रति एकाग्रता बढ़ जाती हैं। शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में योग मदद करता हैं। शरीर और मन को शांत करने के किए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता हैं। यदि आप तनाव और चिंता में हो, तो उसका प्रबंधन करने में भी सहायता करता है और आपको आराम से रहने मे मदद करता हैं। तनाव कम करने में मदद करता है, वजन घटाने में मदद करता है, मन और विचार नियंत्रण में मदद करता है, त्वचा के चमकने में मदद करता हैं। ऐसे योग के अनेक फायदे हैं। योग करने का अच्छा समय सुबह का समय होता हैं। क्योंकि सुबह के समय वातावरण शांत और प्रसन्न होता हैं। ऐसे वातावरण में व्यायाम और योग करने से हमे प्रसन्नता मिलती है और हमारा पूरा दिन हम अच्छे से काम - काज करते हैं। योग सत्र में मुख्य रूप से व्यायाम, ध्यान और योगासन शामिल होते हैं, जो विभिन्न मांसपेशियों को मजबूत करते हैं। दवाओं, को हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ के किए हनीकराक है, और योग यह एक अच्छा विकल्प हैं। जब हम हमारे काम से ज्यादा स्वास्थ पर ध्यान देंगे तो मानसिक तनाव, चिंता दूर होगी। 

 

   अपने छोटे बच्चों को भी बचपन से ही नियमित व्यायाम और योग करने की आदत लगाई तो उनकी विचार क्षमता में, तंदुरुस्ती के प्रति वह अच्छी तरह से बढ़ेंगे। तनाव के कारण लोगों को सोते समय दर्द, गर्दन का दर्द, पीठ दर्द, सिरदर्द, तेजी से दिल का धड़कना जैसे कई गंभीर समस्याएं पैदा होती हैं। और यह समस्याएं पैदा होने का कारण हैं, हमारा हमारे स्वास्थ पर बाजार अंदाज करना। खाने - पीने और सो जाने स हमारा स्वास्थ बाहर से भी इतना ठीक नहीं रहेगा जितना अंदर से हैं। समय गुजरने के साथ में योग वास्तव में प्रभावी हैं। और आज के इस भागदौड़ के जमाने में कई लोग अपने स्वास्थ को नजर अंदाज कर रहे हैं, जबकि वह बात अच्छी नहीं हैं। यदि आपको योग क्लास जाने वक्त नहीं हैं, तो आप यू ट्यूब पर विडियोज देखकर भी व्यायाम और योग कर सकते हो। सिर्फ व्यायाम और योग करने शांत, प्रसन्न जगह और वातावरण चाहिए होता हैं। चीन, जापान, तिब्बत, श्रीलंका ने साथ - साथ अभ अमेरिका, यूरोप, ब्रिटेन में भी यह बहुत प्रचलित हो गया हैं। और वेदों में भी योग का उल्लेख मिलता हैं। पूरे दिन में से 1 या  2 घंटे सिर्फ हमने अपने स्वास्थ को दिए तो उसका अच्छा परिणाम भी आपको जल्द ही आजमाने मिलेगा।